CBSE board: 12वीं इंग्लिश का पेपर बदला, जानें सभी बदलाव

814

नई दिल्ली।सीबीएसई ने 12वीं के इंग्लिश पेपर के पैटर्न में बदलाव किए हैं। बोर्ड ने इंग्लिश कोर के पेपर में सवालों की संख्या घटाई है और सवालों और अंकों का वर्गीकरण बदला है। बोर्ड अधिकारी ने बताया कि रीडिंग सेक्शन बदला गया है। विषय विशेषज्ञ और सीबीएसई की पाठ्यक्रम समिति की बैठक में काफी विचार के बाद 2018-19 से नया पैटर्न लागू करने के लिए चार बड़े बदलाव किए हैं।

ये हैं बदलाव
पहला: अब तक पेपर में 40 नंबर के सवाल पूछे जाते हैं, 2019 से इस हिस्से में केवल 35 सवाल ही रहेंगे।

दूसरा: सेक्शन ए रीडिंग में पैसेज की संख्या घटा दी गई है। अब दो पैसेज पेपर में होंगे, एक पैसेज की शब्द संख्या 800-900 होगी। अब तक तीन पैसेज होते थे, दो पैसेज 1100-1200 और एक पैसेज 400-500 शब्दों का होता था। सीबीएसई के डायरेक्टर अकैडमिक जोसफ इमैन्वेल ने बदलावों को लेकर नोटिफिकेशन जारी किया है।

तीसरा: अब सवालों का वर्गीकरण भी अलग होगा। अब यह दो पैसेज में बंटा होगा। पैसेज 1 में तीन तरह के सवाल पूछे जाएंगे। 1-1 नंबर के पांच बहुविकल्पीय सवाल होंगे, जो पहले 6 होते थे। 1-1 नंबर के 9 सवाल बहुत छोटे जवाब वाले होंगे, इसमें तीन शब्दावली पर आधारित होंगे।

पिछले सेशन तक 16 ऐसे सवाल आते थे, जिनमें से एक शब्दावली शब्दावली पर आधारित होता था। 2018-19 से 2-2 नंबर के 3 छोटे जवाब वाले सवाल होंगे, इसकी संख्या वर्तमान में 1 है, वह भी 3 सवालों वाले। पैसेज 2 में 5-5 अंकों के दो लंबे जवाब वाले सवाल पूछे जाएंगे।

चौथा : इसके अलावा सेक्शन ए से 30 नंबर के अब 19 सवाल पूछे जाएंगे। अब तक 30 नंबर के 20 सवाल पूछे जाते हैं।