Kota mandi: मिलर्स की लिवाली से धान, सोयाबीन, चना और उड़द तेज बिका

0
1

कोटा। Kota mandi Price Today: भामाशाह अनाज मंडी में गुरुवार को मिलर्स की लिवाली से धान (1718) 50 रुपए, सोयाबीन, चना और उड़द का भाव 100-100 रुपए तेज रहा। ऊंचे भाव पर लिवाली कमजोर रहने से सरसों 50 रुपये नरम रही। मंडी में सभी कृषि जिंसों की मिलाकर करीब सवा दो लाख कट्टे और लहसुन की 6000 कट्टे की आवक रही। जिंसों के भाव रुपए प्रति क्विंटल इस प्रकार रहे-

गेहूं मिल क्वालिटी 2875 से 2950, गेहूं एवरेज टुकड़ी 2950 से 3050, बेस्ट टुकड़ी 3050 से 3200, ज्वार शंकर 2000 से 2500, मक्का नयी 2300 से 2870, जौ 2600 से 2850 रुपए प्रति क्विंटल। धान (1509) 4100 से 4400, धान(1847) 4000 से 4300, धान (1718) 4400 से 4801, धान सुगन्धा 3700 से 4011, धान (पूसा-1) 4200 से 4650, धान (1401) 4300 से 4681 रुपए प्रति क्विंटल।

सोयाबीन 6000 से 7701, सरसो 8800 से 9801, अलसी 9500 से 10000, तिल्ली 12000 से 15500 रुपए प्रति क्विंटल। मूंग 6500 से 8000, उड़द 6200 से 8800,चना देशी 6700 से 7150, चना मौसमी नया 6600 से 7001, चना पेप्सी 6600 से 7001, चना डंकी 5200 से 6600, चना काबुली 5500 से 8500 रुपए प्रति क्विंटल।

लहसुन 5400 से 22000, मैथी 5800 से 7000, धनिया बादामी 14500 से 15000, धनिया ईगल 15000 से 15700, धनिया रंगदार 16000 से 17500 रुपए प्रति क्विंटल।