सेंसेक्स 14.37 अंक गिरकर 50637.53 पर बंद, निफ्टी 15,200 के पार पहुंचा

0
412

मुंबई। सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को शेयर बाजार सपाट स्तर पर बंद हुआ। बिकवाली के दबाव में सेंसेक्स बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 14.37 अंक यानी 0.03 फीसदी नीचे 50637.53 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 10.75 अंक यानी 0.07 फीसदी की मामूली तेजी के साथ 15208.45 के स्तर पर बंद हुआ। पिछले सप्ताह बीएसई सेंसेक्स 1,807.93 अंक यानी 3.70 फीसदी मजबूत हुआ। 

दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज इचर मोटर्स, जेएसडब्ल्यू स्टील, ब्रिटानिया, एशियन पेंट्स और टाइटन के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी लाइफस रिलायंस, एक्सिस बैंक और कोल इंडिया के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। 

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज पीएसयू बैंक, प्राइवेट बैंक, बैंक और फाइनेंस सर्विसेज लाल निशान पर बंद हुए। वहीं एफएमसीजी, मेटल, रियल्टी, फार्मा, आईटी, मीडिया, ऑटो, फार्मा लाल निशान पर। 

एक्सचेंज पर 1,364 शेयरों में गिरावट
सेंसेक्स में शामिल 30 में 21 शेयरों में बढ़त है। एशियन पेंट्स का शेयर सबसे ज्यादा 3% ऊपर कारोबार कर रहा है। वहीं, एक्सिस बैंक और रिलायंस के शेयरों में 1-1% से ज्यादा की गिरावट है। BSE पर 3,230 शेयरों में कारोबार हो रहा है। इसमें 1,715 शेयरों में तेजी और 1,364 शेयरों में गिरावट है। एक्सचेंज पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप 219.12 लाख करोड़ रुपए हो गया है। कल यह 218.94 लाख करोड़ रुपए था।

बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई
आज सुबह बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई। सेंसेक्स 270.42 अंक ऊपर 50,922 पर और निफ्टी 94.05 पॉइंट ऊपर 15,291 पर खुला। कल यानी सोमवार को बाजार बढ़त के साथ बंद हुए थे। सेंसेक्स 111 पॉइंट ऊपर 50,651 पर और निफ्टी 22 अंक की बढ़त के साथ 15,197 पर बंद हुआ था।

अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद
सोमवार को अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए थे। डाउ जोंस 0.54% की बढ़त के साथ 186.14 अंक ऊपर 34,394.00 पर बंद हुआ था। नैस्डैक 1.41% की बढ़त के साथ 190.18 अंक ऊपर 13,661.20 पर बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्स 41.19 पॉइंट ऊपर 4,197.05 पर बंद हुआ था। फ्रांस और जर्मनी के बाजार भी बढ़त के साथ बंद हुए थे।