सेंसेक्स 321 अंक उछल कर 50,618 के स्तर पर, 132 शेयरों में लगा अपर सर्किट

0
422

मुंबई। शेयर बाजार में बुधवार को अच्छी खरीदारी है। BSE सेंसेक्स 321 अंकों की बढ़त के साथ 50,618.44 पर कारोबार कर रहा है। ओवरऑल मार्केट की तेजी को मेटल और बैंकिंग शेयर लीड कर रहे हैं। सेंसेक्स में सबसे ज्यादा बढ़ने वाला शेयर SBI का शेयर है, जिसमें 1.59% की बढ़त है। इसी तरह निफ्टी इंडेक्स भी 131.60 अंक ऊपर 15,050.70 पर कारोबार कर रहा है। BSE सेंसेक्स सुबह 9:15 बजे 441.32 अंक ऊपर 50,738.21 पर और निफ्टी 145.3 अंक ऊपर 15,064.40 पर खुला।

BSE पर 2,091 शेयरों में कारोबार हो रहा है। 1,520 शेयर बढ़त और 500 शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। इसमें 183 शेयर एक साल के सबसे ऊंचे स्तर पर कारोबार कर रहे हैं, जबकि 132 शेयरों में अपर सर्किट लगा है।

दुनियाभर के बाजारों में बढ़त
अमेरिकी बाजार भले ही कल गिरावट के साथ बंद हुआ, लेकिन दुनियाभर के अन्य शेयर बाजारों में खरीदारी है। जापान का निक्केई इंडेक्स 118 अंक चढ़कर 29,527 पर कारोबार कर रहा है। हॉन्गकॉन्ग का हेंगसेंग इंडेक्स और चीन का शंघाई कंपोजिट 1-1% से ज्यादा की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। कोरिया का कोस्पी और ऑस्ट्रेलिया का ऑल ऑर्डिनरीज इंडेक्स में भी बढ़त है। इससे पहले यूरोप के बाजार भी हल्की बढ़त के साथ बंद हुए थे।

कल बढ़त के साथ बंद हुआ था शेयर बाजार
मंगलवार को सेंसेक्स 447.05 अंकों की बढ़त के साथ 50,296.89 पर और निफ्टी 157.55 अंक ऊपर 14,919.10 पर बंद हुआ था। NSE के प्रोविजनल डेटा के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने 2,223.16 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 854.04 करोड़ रुपए के शेयर बेचे थे।