नई दिल्ली/कोटा। केंद्र एवं राज्य सरकारों की मुनाफाखोरी के कारण देश के इतिहास में पहली बार जनता को 100 रुपये लीटर का पेट्रोल खरीदना पड़ रहा है। राजस्थान के श्रीगंगानगर में आज आम आदमी का पेट्रोल (Petrol) रिकॉर्ड 100.07 रुपये पर पहुंच गया है। यूं तो कच्चे तेल के अंतर्राष्ट्रीय बाजार (Crude Oil Market) में इस समय शांति ही छाई है। लेकिन, घरेलू बाजार में आज लगातार 9वें दिन पेट्रोल और डीजल में आग (Fire in Petrol & Diesel) लगी हुई है।
बुधवार को दिल्ली में पेट्रोल 25 पैसे प्रति लीटर चढ़ कर 89.54 रुपये पर चला गया। डीजल भी 25 पैसे का छलांग लगा कर 79.95 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया। कोटा में आज पेट्रोल 26 पैसे बढ़कर 95.53 रुपए प्रति लीटर और डीजल 27 पैसे महंगा होकर 87.89 रुपए प्रति लीटर पर जा पहुंचा। श्रीगंगानगर में पेट्रोल 26 पैसे चढ़ कर 100.07 रुपए और डीजल 27 पैसे उछल कर 92.07 रुपए प्रति लीटर हो गया।इस समय लगभग हर शहरों में दोनों ईधनों के दाम ऑल टाइम हाई (All Time High) पर चल रहे हैं।
05.73 रुपये महंगा हो चुका है पेट्रोल
श्रीगंगानगर में एचपीसीएल के पेट्रोल पंप पर आज पेट्रोल का दाम 100.07 रुपये प्रति लीटर है। यूं तो बीते जनवरी और फरवरी में महज 21 दिन ही पेट्रोल महंगा हुआ है, लेकिन इतने दिनों में ही यह 05.73 रुपये महंगा हो गया है। राजस्थान में पिछले 30 दिन में पेट्रोल 4.82 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ है। देखा जाए तो बीते 10 महीने में ही इसके दाम में करीब 19 रुपये प्रति लीटर से ज्यादा की बढ़ोतरी हो चुकी है।
डीजल भी हुआ है 06.08 रुपये महंगा
पेट्रोल के साथ साथ डीजल की कीमत भी रिकार्ड बनाने की राह पर अग्रसर है। कल ही डीजल 35 पैसे चढ़ा था। आज फिर यह 25 पैसे महंगा हुआ है। नए साल में 21 दिनों के दौरान ही डीजल 05.83 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका है। भोपाल में यह 88.15 रुपये के भाव से बिक रहा है। यह भी सर्वकालिक उच्चतम स्तर (All Time High) पर है। देखा जाए तो पिछले 10 महीने में ही इसके दाम में करीब 17 रुपये की बढ़ोतरी हो चुकी है।
पेट्रोल और डीजल के दाम
शहर का नाम | पेट्रोल रुपये/लीटर | डीजल रुपये/लीटर |
दिल्ली | 89.54 | 79.95 |
मुंबई | 96.00 | 86.98 |
चेन्नई | 91.68 | 85.01 |
कोलकाता | 90.78 | 83.54 |
भोपाल | 97.52 | 88.15 |
कोटा | 95.53 | 87.89 |
श्रीगंगानगर | 100.44 | 92.07 |