बिकवाली के दबाव में सेंसेक्स 324 अंक लुढ़क कर 51,800 और निफ्टी 15,232 पर

0
530

मुंबई। BSE सेंसेक्स बुधवार को सुबह 9:15 बजे 107.23 अंक नीचे 51,996.94 पर और निफ्टी 33.55 अंकों की गिरावट के साथ 15,279.90 पर खुला। लगातार तेजी के बाद शेयर बाजार में निवेशक ऊंचे दाम पर मुनाफा काट रहे हैं। इसके चलते BSE सेंसेक्स 324 अंकों की गिरावट के साथ 51,779.70 पर कारोबार कर रहा है। इंडेक्स में नेस्ले इंडिया के शेयर में सबसे ज्यादा 4% की गिरावट है।

निफ्टी इंडेक्स भी 80 अंक नीचे 15,232.60 पर कारोबार कर रहा है। ओवरऑल मार्केट में सरकारी बैंकों के शेयरों में सबसे ज्यादा बढ़त है। प्राइवेटाइजेशन की खबर IOB और बैंक ऑफ महाराष्ट्र के शेयरों में 20% की बढ़त है।

ग्लोबल मार्केट में उतार-चढ़ाव
आज दुनियाभर के शेयर बाजार में उचार-चढ़ाव है। कोरिया कोस्पी इंडेक्स 1% की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। ऑस्ट्रेलिया का ऑल ऑर्डिनरीज इंडेक्स 0.36% और जापान का निक्केई इंडेक्स 0.64% की गिरावट है। अमेरिकी बाजार में नैस्डैक और S&P 500 इंडेक्स हल्की गिरावट के साथ बंद हुए थे, जबकि डाओ जोंस इंडेक्स 0.20% की बढ़त के साथ बंद हुआ था। दूसरी ओर यूरोप के शेयर बाजार सपाट बंद हुए थे।

घरेलू निवेशकों ने कल बिकवाली की थी
शेयर बाजार में मंगलवार को हल्की मुनाफावसूली की थी। BSE सेंसेक्स 49.96 अंक नीचे 52,104.17 पर और निफ्टी 1.25 अंक नीचे 15,313.45 पर बंद हुआ था। NSE के प्रोविजनल डेटा के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने 1,144.09 के शेयर खरीदे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 1,559.53 करोड़ रुपए के शेयर बेचे थे।