GATE admit card 2021: गेट परीक्षा 5 फरवरी से, डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

0
1029

नई दिल्ली। ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग 2021 (GATE 2021) के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। इस साल इस परीक्षा का आयोजन करने वाले आईआईटी बॉम्बे (IIT Bombay) ने गेट 2021 की आधिकारिक वेबसाइट gate.iitb.ac.in पर एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक सक्रिय किया है।

जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे गेट एग्जाम 2021 की वेबसाइट पर जाकर या आगे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

यह परीक्षा 5 फरवरी 2021 से शुरू हो रही है। 5, 6, 7, 12, 13 और 14 फरवरी 2021 को रोजाना दो सत्रों में यह परीक्षा ली जाएगी। पहला सेशन सुबह 9.30 से दोपहर 12.30 बजे तक होगा। दूसरा सेशन दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगा।

GATE mock test: करें मॉक टेस्ट प्रैक्टिस
गेट परीक्षा के लिए आप ऑनलाइन मॉक टेस्ट्स (GATE online mock test) भी दे सकते हैं। आप GOAPS पोर्टल पर जाकर गेट 2021 के लिए मॉक टेस्ट (GATE 2021 mock test) की प्रैक्टिस कर सकते हैं। आईआईटी बॉम्बे ने इस पोर्टल गेट 2021 परीक्षा के लिए मॉक टेस्ट के लिंक्स एक्टिव कर दिए हैं।

GATE 2021 admit card direct link से डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें

क्या है GATE Exam
यह एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है। इसके जरिए इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस, बंगलुरू (IISc Bangalore) समेत देश के विभिन्न आईआईटी (IIT) में इंजीनियरिंग के पीजी कोर्सेस में एडमिशन मिलता है। इस बार आईआईटी बॉम्बे 27 विषयों के लिए यह परीक्षा आयोजित कर रहा है।