लाल निशान में खुले बाजार, सेंसेक्स 811 और निफ्टी 244 अंक लुढ़का

0
653

मुंबई। सप्ताह में आज कारोबार के दूसरे दिन बाजार भारी गिरावट के साथ खुला। सेंसेक्स 811.81 अंक नीचे और निफ्टी 244.90 पॉइंट नीचे खुला। इससे पहले सोमवार को बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिला था। 467.47 अंकों की मजबूद बढ़त के साथ खुलने के बाद भी सेंसेक्स बेहतर कारोबार नहीं कर पाया। बाजार बंद होने पर सेंसेक्स ने 59.28 अंक या 0.19% ऊपर 31,648.00 पर और निफ्टी 4.90 पॉइंट या 0.05% नीचे 9,261.85 का कारोबार किया था।

अमेरिकी, चीनी बाजार गिरावट के साथ बंद
सोमवार को भारतीय बाजार मामूली बढ़त के साथ बंद हुए, लेकिन अमेरिकी और चीनी बाजारों में गिरावट रही। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 2.44% फीसदी की गिरावट के साथ 592.05 अंक नीचे 23,650.40 पर बंद हुआ।

वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 1.03 फीसदी गिरावट के साथ 89.41 अंक नीचे 8,560.73 पर बंद हुआ। दूसरी तरफ, एसएंडपी 1.79 फीसदी गिरावट के साथ 51.40 पॉइंट नीचे2,823.16 पर बंद हुआ। चीन का शंघाई कम्पोजिट 0.96 फीसदी गिरावट के 27.38 पॉइंट नीचे 2,825.17 पर बंद हुआ। हालांकि, फ्रांस, इटली, जर्मनी, कनाडा के बाजरों में भी बढ़त देखी गई।