महाभारत में ‘द्रोपदी का चीरहरण’ रोंगटे खड़े कर देने वाला सीन

0
1324

मुंबई। दूरदर्शन पर बीआर चोपड़ा की ‘महाभारत’ का री-टेलिकास्‍ट हो रहा है। सोमवार दोपहर के एपिसोड में द्रौपदी का चीर हरण दिखाया गया। चौसर खेलते हुए पांडवों ने द्रौपदी को दांव पर लगाया और कौरवों के हाथों हार गए। बाजी जीतने के बाद दुर्योधन ने द्रौपदी के चीर हरण का आदेश दिया, जबकि सभी में बैठे सारे महाज्ञानी ताकते रह गए।

टीवी पर एपिसोड के टेलिकास्‍ट होते ही ट्विटर पर #Mahabharat टॉप ट्रेंड हो गया है। जनता जहां एक और द्रौपदी के रोल में रूपा गांगुली की तारीफ कर रही है, वहीं कर्ण और भीष्‍म के किरदार की खूब आलोचना हो रही है।

आकांक्षा नाम एक यूजर ने लिखा, ‘मुझे लगता था कि कर्ण एक अच्‍छा इंसान है, लेकिन नहीं। अंत में उसे वही मिलेगा, जिसका वह हकदार है। महाभारत में ऐसे भी राक्षस हैं, जो इंसानों की तरह दिखते हैं।’

काव्‍या नाम के एक यूजर ने लिखा, ‘रूपा गांगुली बधाई की पात्र हैं, उन्‍होंने द्रौपदी के रूप में जबरदस्‍त परफॉर्मेंस दी है। मेरी आंखों में जल्‍दी आंसू नहीं आते, लेकिन इस सीन को देखकर मेरी आंखें भर आईं।’

एक यूजर ने लिखा कि कर्ण ने आज उनकी नजरों में सारा सम्‍मान खो दिया। जबकि एक अन्‍य ने चीर हरण के सीन की तस्‍वीरों के साथ लिखा, ‘मैंने अपने जीवन में इससे बुरा सीन नहीं देखा।’ कुछ यूजर्स ने भीष्‍म पितामह की भी निंदा की है, क्‍योंकि वह सभी मैं मौजूद थे। लेकिन फिर भी मौन रहे।