विनती सुनिए नाथ हमारी…बरखा जोशी के नृत्य की भावपूर्ण प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध किया

0
6

कथक की विभिन्न भाव भंगिमाओं ने कृष्ण लीलाओं का किया वर्णन

कोटा। मुखिया मदनलाल जोशी स्मृति संस्थान कोटा द्वारा श्री वल्लभम कथक समारोह और श्री कृष्ण जन्मोत्सव का आयोजन सी.पी. टॉवर पर किया गया। हवेली संगीत के मर्मज्ञ स्व. मुखिया मदनलाल जोशी की पुण्य स्मृति में आयोजित श्री वल्लभम कथक समारोह में उनकी सुपौत्री कथक गुरू बरखा जोशी ने विनती सुनिए नाथ हमारी नृत्य की भावपूर्ण प्रस्तुति ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

बरखा जोशी की शिष्यों द्वारा भगवान श्री कृष्ण की विभिन्न लीलाओं का नृत्य के माध्यम से मंचन किया। इस अवसर पर हवेली संगीत के प्रमुख संगीतज्ञ, राष्ट्रीय स्तर के गायक पू. गोस्वामी गोविन्दराय महाराज की बेटी जी अ.सौ. भामिनीराजा (राजकोट) का गायन हुआ। बरखा जोशी ने बताया कि मुख्य अतिथि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला थे।

इस अवसर पर बिरला ने कहा कि यह संस्था संस्कृति को जीवंत रखते का काम कर रही है। हमारी संस्कृति आध्यात्म पुरातन है। कई आक्रांता आए और चल गए, लेकिन हमारी संस्कृति आज भी है। इसे कोई खत्म नहीं कर सका। अंग्रेजों ने राज किया, मुगलों ने किया, लेकिन हमारी संस्कृति को कोई नष्ट नहीं कर सका। यही हमारी ताकत है। आशीर्वचन महाराज विनय कुमार, मार्गदर्शन मिलन कुमार, अध्यक्षता महाराज शरद कुमार की भी उपस्थिति रहीं।

सर्वप्रथम मधुराष्टकम पर कथक नृत्य प्रस्तुत किया गया। उसके बाद नन्हीं बालिकाओं द्वारा तीन ताल में शुद्ध कत्थक नृत्य प्रस्तुति, बरखा जोशी द्वारा कृष्ण भजन पर नृत्य किया गया। चौताल में रचित कथक नृत्य की प्रस्तुति दी गई। कथक के आयाम नृत्य के अंतर्गत विभिन्न प्रकार के तत्कार को दशार्या गया। बालिकाओं ने घुंघरू के संचालन व पैरों की थाप द्वारा बहुत ही शानदार प्रस्तुति दी। बरखा जोशी द्वारा विनती सुनिए नाथ हमारी नृत्य की भावपूर्ण प्रस्तुति दी गई। मैया मोरी मैं नहीं माखन खायो प्रस्तुत किया गया।

अंत में नंद महोत्सव मनाया गया जिसमें सारे श्रोतागण झूम उठे। कार्यक्रम में माही गौतम, वेन्या शर्मा, पूर्वी सैनी, आराध्या सैनी, आरोही पाल, चार्बी पाल, अनाया पचौरी, हद्धियांशी, गीत, दिशानी जोशी, हार्दिका, डॉक्टर अंजलि निर्भीक, अक्क्षा पारीक, डोनल कपूर, अवनी, मायरा शर्मा, संगीत विद्यालय की अनेक छात्राएं सम्मिलित हुईं। 65 बालिकाओं ने इस समारोह में भाग लिया।

कार्यक्रम में ओम माहेश्वरी निदेशक कॅरियर पॉइन्ट, राजेश कृष्ण बिरला अध्यक्ष रेडक्रॉस सोसायटी कोटा, गोविन्द माहेश्वरी निदेशक एलेन केरियर इन्स्टीट्यूट, प्रेमजी भाटिया निदेशक भाटिया एण्ड कम्पनी, किशनदास मोहता, डॉ. रेवतीरमण पारीक असिस्टेंट डायरेक्टर आयुर्वेद कोटा, आनन्द राठी, दामोदार शर्मा, रामेश्वर विजय आदि उपस्थित रहे। संस्था अध्यक्ष दामोदर शांडिल्य ने बताया कि कार्यक्रम के तहत कोटावासियों ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर आयोजित कृष्ण की लीलाओं तथा कथक नृत्य प्रस्तुतियों का आनन्द लिया