भारतीय किसान संघ का तीन दिवसीय बीज, पशुपालन, जैविक आयाम प्रशिक्षण आज से

0
96

कोटा। भारतीय किसान संघ चित्तौड़ प्रांत के जिला स्तरीय कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण वर्ग शुक्रवार से श्री रामशांताय जैविक कृषि अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र कैथून रोड़ जाखोड़ा पर आयोजित किया जाएगा।

प्रांत प्रचार प्रमुख आशीष मेहता ने बताया कि प्रशिक्षण वर्ग में पशुपालन, गौ सेवा, जैविक कृषि तथा बीज आयाम से संबंधित सभी 16 जिलों के प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। प्रशिक्षण वर्ग 17 से 19 मई तक चलेगा।

उद्घाटन शुक्रवार को शाम 6 बजे अखिल भारतीय बीज प्रमुख कृष्णमुरारी तथा अखिल भारतीय जैविक प्रमुख पद्मश्री हुकुमचंद पाटीदार द्वारा किया जाएगा। इस दौरान स्वावलंबी किसान, उन्नत बीज, गौ आधारित कृषि, पशुपालन से आत्मनिर्भरता और जैविक कृषि: आज की आवश्यकता समेत विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा होगी।