इंदौर किराना/ सोया रिफाइंड तेल के भाव गिरे, शक्कर, साबूदाना में सुधार

0
64

इंदौर। स्थानीय सियागंज‌ किराना बाजार‌‌ में बुधवार को‌ अच्छी ग्राहकी से शक्कर‌ एवं साबूदाना के भाव में सुधार रहा। स्थानीय खाद्य तेल बाजार में सोयाबीन‌ रिफाइंड तेल के भाव में 10 रुपये प्रति 10 किलोग्राम की गिरावट रही।

शक्कर-गुड़: शक्कर 3760 से 3800, शक्कर (एम) 3950 से 4000 रुपये प्रति क्विंटल। खोपरा गोला: खोपरा गोला 105 से 122 प्रति किलोग्राम। खोपरा बूरा 1950 से 3800 रुपये प्रति 15 किलो‌ग्राम।

हल्दी: हल्दी (खड़ी) सांगली 165 से 170, हल्दी (खड़ी) निजामाबाद 120 से 140 रुपये प्रति किलोग्राम। साबूदाना: साबूदाना 7000 से 7600, पैकिंग में 8000 से 8100 रुपये प्रति क्विंटल। आटा-मैदा: गेहूं का पिसा आटा 1360, गेहूं दलिया 3300, मैदा 1370, रवा 1410, चना बेसन 3350 रुपये प्रति 50 किलोग्राम।

तिलहन: सरसों (निमाड़ी) 5700 से 5900, सोयाबीन 4700 से 5150 रुपये प्रति क्विंटल। तेल: मूंगफली तेल 1710 से 1720, सोयाबीन रिफाइंड तेल 945 से 950, सोयाबीन साल्वेंट 900 से 905 पाम तेल 920 से 925 रुपये प्रति 10 किलोग्राम।

कपास्या खली: कपास्या खली इंदौर 1750, कपास्या खली देवास 1750, कपास्या खली उज्जैन 1750, कपास्या खली खंडवा 1725, कपास्या खली बुरहानपुर 1725 रुपये प्रति 60 किलोग्राम बोरी। कपास्या खली अकोला 2675 रुपये प्रति क्विंटल।