देसावरी मांग कमजोर पड़ने से कोटा मंडी में मैथी मंदी रही, चना और धान भी ढीला

0
166

कोटा। भामाशाह अनाज मंडी में बुधवार को ऊंचे भाव पर लिवाली कमजोर रहने से चना 50 रुपये, धान 1718 व 1121 के भाव में 100 रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट रही। देसावरी मांग कमजोर पड़ने से मैथी 150 रुपये प्रति क्विंटल मंदी बिकी। मंडी में सभी जिंसों की मिलाकर करीब 30000 बोरी और लहसुन की 1500 कट्टे की आवक रही। नई सरसों की आवक लगभग 150 बोरी रही। जिंसों के भाव रुपये प्रति क्विंटल इस प्रकार रहे-

गेहूं मिल दडा 2600 से 2650 गेहूं एवरेज 2650 से 2700 बेस्ट टुकड़ी 2700 से 2760 जौ 2500से 2900 ज्वार नई शंकर 2100 से 2400 ज्वार सफेद 3000 से 6500, बाजरा 1900से2100 मक्का लाल 2100 से 2250 मक्का सफेद 2200 से 2600रुपये प्रति क्विंटल।

धान-1509 3600 से 4100, धान सुगन्धा 2800 से 3800, धान-1718 4200 से 4561 धान-1121 3800 से 4500, धान-पूसा-1 3700 से 4701 रुपये प्रति क्विंटल। सोयाबीन 4500 से 5551, सरसों 5300 से 5790 सरसों नई 4200 से 5300 अलसी 5200 से 5400 तिल्ली 12000 से 14500 रुपये प्रति क्विंटल।

मसूर 5000 से 6000, मूंग हरा 6000 से 7000 चना देशी बेस्ट 4500 से 4550 चना देशी मिडियम 4350 से 4500 चना पेप्सी 4300 से 4650 चना मौसमी 4200 से 4500 चना कांटा 4100 से 4500 उड़द एवरेज 3600 से 5700 बेस्ट 5500 से 6500 रुपये प्रति क्विंटल।

धनिया बादामी 6500 से 7000 ईगल 7100 से 7500 रंगदार 7300 से 8000 रुपये प्रति क्विंटल। लहसुन 400 से 4500 ग्वार 4500 से 5300 मैथी 5400 से 6100 कलौंजी 13500 से 15000 रुपये प्रति क्विंटल।