प्रीति राठी माहेश्वरी महिला मंडल कोटा की अध्यक्ष, सरिता सचिव चुनीं गई

0
416

कोटा। माहेश्वरी महिला मंडल कोटा के त्रिवर्षीय सत्र 2022-2025 के लिए गुरुवार को निर्विरोध पदाधिकारियों का चयन किया गया। मुख्य चुनाव अधिकारी विनीता लाहोटी ने बताया कि माहेश्वरी महिला मंडल कोटा के चुनाव अखिल भारतवर्षीय महिला संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष आशा माहेश्वरी के नेतृत्व में सर्वसम्मति से हुए। इस चुनाव में प्रीति राठी अध्यक्ष, सरिता मोहता सचिव एवं नीना मरचुनिया संगठन मंत्री चुनी गई।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रीति राठी ने मंडल की मीटिंग में सभी को विश्वास दिलाया कि वे सभी की आशाओं के अनुसार कार्य करते हुए और मंडल को नई ऊंचाइयों पर पर ले जाने का प्रयास करेंगी। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष आशा माहेश्वरी के साथ कार्यालय अध्यक्ष मधु बाहेती, पुष्पा सोमानी, निर्मला मारू, प्रदेश अध्यक्ष कुंती मून्दडा एवं अरूणा मून्दडा मंचासीन रहीं ।