जेईई एडवांस रिस्पॉन्स शीट जारी, इन स्टेप्स से करें डाउनलोड

0
200

नई दिल्ली। JEE Advanced 2022: जेईई एडवांस रिस्पॉन्स शीट आज जारी कर दी गई है। आआईटी बॉम्बे आधिकारिक वेसबाइट पर jeeadv.ac.in पर उम्मीदवारों की शीट रिलीज की है। अब ऐसे में, जो भी कैंडिडेट्स इस परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे पोर्टल पर लॉगइन करके शीट को डाउनलोड कर सकेंगे।

IIT बॉम्बे तय शेड्यूल के मुताबिक, पहले ही JEE एडवांस्ड 2022 के प्रश्न पत्र jeeadv.ac.in पर जारी कर चुका है। तय शेड्यूल के अनुसार, उम्मीदवारों की रिस्पाॅस शीट और प्रोविजनल आंसर-की अब रिलीज की जा रही है।

इसके अनुसार, कल सुबह 10 बजे शीट जारी होने के बाद 3 सितंबर को प्रोविजनल आंसर-की अपलोड की जाएगी। अभ्यर्थी ध्यान रखें कि उत्तरकुंंजी सुबह 10 बजे जारी होगी। आंसर-की रिलीज होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जरूरी डिटेल्स एंटर करके आंसर-शीट को डाउनलोड कर सकेंगे।

महत्वपूर्ण तिथियां

  • जेईई एडवांस प्रश्न पत्र रिलीज होने की तारीख- 29 अगस्त, 2022
  • जेईई एडवांस उम्मीदवारों की रिस्पॉस शीट-1 सितंबर, 2022 सुबह 10 बजे
  • जेईई एडवांस 2022 उत्तर कुंजी- 3 सितंबर, 2022 सुबह 10 बजे
  • जेईई एडवांस आंसर-की पर ऑब्जेक्शन विंडो- 3 से 4 सितंबर 2022 शाम 5 बजे तक
  • जेईई एडवांस 2022 फाइनल आंसर की- 11 सितंबर, 2022 तक

रिस्पॉस शीट डाउनलोड करने के लिए इन स्टेप्स को करें फॉलो

  1. जेईई एडवांस रिस्पॉस शीट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले कैंडिडेट्स को जेईई एडवांस 2022 की आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं।
  2. अब, होमपेज पर, उस लिंक पर क्लिक करें जिसमें लिखा है, ‘जेईई एडवांस्ड 2022 कैंडिडेट रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड करें।’
  3. अब आवश्यक विवरण दर्ज करें और क्रेडेंशियल लॉगिन करें और सबमिट विकल्प पर क्लिक करें।
  4. आपको स्क्रीन पर जेईई एडवांस्ड 2022 कैंडिडेट रिस्पॉन्स शीट दिखाई देगी।
  5. अब प्रतिक्रिया पत्रक डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।

बता दें कि जेईई एडवांस 28 अगस्त, 2022 को आयोजित किया गया था। एनटीए द्वारा आयोजित परीक्षा में बैठने वाले छात्रों को यह प्रश्नपत्र मध्यम लगा था।