Infinix Hot 11 2022 स्मार्टफोन 15 अप्रैल को होगा भारत में लॉन्च, जानें फीचर्स

0
413

नई दिल्ली। Infinix Hot 11 2022 को भारत में लॉन्च किया जाएगा। इसे भारतीय मार्केट में 15 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा। इस बात की जानकारी फ्लिपकार्ट लिस्टिंग के जरिए मिली है। इसमें स्मार्टफोन के कई प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स का भी जिक्र किया गया है। इसमें 6.7 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है। Infinix Hot 11 2022 को हाल ही में बजट रेंज में लॉन्च किया गया है। इस फोन में एक होलोग्राफिक बैक पैनल दिया गया होगा जिसमें एक रेक्टैंग्यूलर कैमरा मॉड्यूल मौजूद होगा जिसमें एक ड्यूल-कैमरा सेटअप मौजूद होगा।

फ्लिपकार्ट लिस्टिंग इस बात की पुष्टि की गई है कि Infinix Hot 11 2022 में 6.7 इंच का फुल-एचडी + डिस्प्ले होगा जिसमें 550 एनआईटी पीक ब्राइटनेस और फ्रंट कैमरे के लिए होल-पंच स्लॉट मौजूद होगा। Infinix में 5000mAh की बैटरी दी जा सकती है।

भारत में कीमत: Infinix Hot 11 2022 की कीमत 10,000 रुपये से कम होने की उम्मीद है। इस रेंज में फोन की टक्कर Realme C20, Redmi 9A समेत अन्य से होगी। इसे ऑरोरा ग्रीन, पोलर ब्लैक और सनसेट गोल्ड में उपलब्ध कराया जा सकता है। अगर ये फोन इसी कीमत के आस-पास लॉन्च किया जाता है तो यह बजट यूजर्स को बेहद ही पसंद आ सकता है।

फीचर्स: Infinix Hot 11 2022 में 6.7 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले होगा जिसमें 550 निट्स ब्राइटनेस और 114 प्रतिशत sRGB कलर गैमुट होगा। इसमें स्क्रीन के नीचे बड़े बेजल के साथ स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 89.5 प्रतिशत है। सेल्फी कैमरा की बात करें तो इसमें होल-पंच कटआउट है। इसमें ड्यूल रियर कैमरा और एलईडी फ्लैश के लिए स्क्वायर मॉड्यूल दिया गया है। फोन में 5000mAh की बैटरी दी जा सकती है। इसमें USB टाइप-C चार्जर दिया गया है। फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया जा सकता है।