सेंसेक्स 60 हजार के पास खुला और निफ्टी 17,886 पर

0
392

मुंबई। अच्छे ग्लोबल संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार की बढ़त के साथ शुरुआत हुई। सेंसेक्स शुक्रवार को 59960 पर और निफ्टी 17,886 पर खुला। फिलहाल सेंसेक्स 260 पॉइंट चढ़कर 59,940 पर और निफ्टी 90 पॉइंट की बढ़त के साथ 17,880 पर कारोबार कर रहा है।

सेंसेक्स के 30 शेयर्स में से 26 शेयर बढ़त के साथ और 4 शेयर कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे हैं। जिसमें टाटा स्टील, L&T और M&M के शेयर 1% से ज्यादा की तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं।

BSE पर 2,456 शेयर्स में कारोबार हो रहा है। जिसमें 1,790 शेयर्स बढ़त के साथ और 574 शेयर्स लाल निशान में कारोबार करते दिख रहे हैं। इसी के साथ BSE पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप 266 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है। इससे पहले गुरुवार को सेंसेक्स 488 पॉइंट यानी 0.82% बढ़कर 59,677 पर और निफ्टी 144 पॉइंट यानी 0.82% की तेजी के साथ 17,790 के स्तर पर बंद हुआ था।