कोटा मंडी/ लिवाली कमजोर रहने से सोयाबीन; सरसों मंदी, धनिया ढीला रहा

0
573

कोटा। भामाशाह अनाज मंडी में शनिवार को लिवाली कमजोर रहने और तेलों की धार पतली होने से सोयाबीन 150 रुपए प्रति क्विंटल और सरसों 100 रुपए प्रति क्विंटल मंदी बिकी। स्टाकिस्टों का समर्थन नहीं मिलने से धनिया 100 रुपए प्रति क्विंटल ढीला रहा। मंडी में सभी जिंसों की मिलाकर करीब 30 हजार कट्टे की आवक रही। लहसुन की आवक लगभग 8000 कट्टे की रही। जिंसों के भाव रुपए प्रति क्विंटल इस प्रकार रहे-

गेहूं मिल क्वालिटी 1600 से 1675 गेहूं टुकड़ी एवरेज 1700 से 1800 गेहूं बेस्ट टुकड़ी 1800 से 1901 जौ 1300 से 1500 मक्का 1300 से 1500 ज्वार 1100 से 4000 सोयाबीन मिल क्वालिटी 5500 से 7100 सोयाबीन बीज क्वालिटी 7000 से 8050 सरसो 6000 से 6350 धान सुगंधा 1800 से 2200 धान (1509 )1800 से 2300 धान पूसा- 1 2300 से 2530 धान (1121) 2100से 2601 अलसी 6300 से 6500 तिल्ली 6500 से 7500 रुपए प्रति क्विंटल।

ग्वार 3000 से 3550 मैथी 5500 से 6100 मसूर 4800 से 5000 चना 4400 से 4800 चना गुलाबी 4400 से 4850 चना मौसमी 4400 से 4750 उड़द 3000 से 6500 धनिया पुराना 4500 से 5600 धनिया नया बादामी 5500 से 6000 ईगल 6000 से 6300 रंगदार 6700 से 7500 रुपए प्रति क्विंटल रहा। लहसुन 1600 से 9500 रुपए प्रति क्विंटल रहा।