आगरा कैंट-असारवा साप्ताहिक विशेष ट्रेन के संचालन की अवधि में विस्तार

0
2

कोटा। यात्रियों की सुविधा एवं अतिरिक्त यात्री यातायात को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन द्वारा गाड़ी संख्या 01910/01909 आगरा कैंट-असारवा-आगरा कैंट साप्ताहिक विशेष ट्रेन के संचालन की अवधि में दिसंबर माह के अंत तक विस्तार किया गया है। यह विशेष ट्रेन दोनों दिशाओं में 05-05 अतिरिक्त फेरे लगाएगी।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि गाड़ी संख्या 01910 आगरा कैंट-असारवा विशेष ट्रेन अब दिनांक 30.11.2026 से 28.12.2026 तक प्रत्येक सोमवार को आगरा कैंट से शाम 18:10 बजे प्रस्थान कर उसी दिन गंगापुर सिटी जंक्शन 21:08 बजे, सवाई माधोपुर जंक्शन 21:48 बजे, केशोराय पाटन 23:18 बजे तथा अगले दिन मंगलवार को बूंदी 00:08 बजे एवं मांडलगढ़ 01:38 बजे होते हुए सुबह 11:10 बजे असारवा पहुंचेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 01909 असारवा-आगरा कैंट विशेष ट्रेन दिनांक 01.12.2026 से 29.12.2026 तक प्रत्येक मंगलवार को असारवा से दोपहर 15:00 बजे प्रस्थान कर उसी दिन मांडलगढ़ 23:28 बजे तथा अगले दिन बुधवार को बूंदी 00:23 बजे, केशोराय पाटन 01:13 बजे, सवाई माधोपुर जंक्शन 02:30 बजे एवं गंगापुर सिटी जंक्शन 03:23 बजे होते हुए सुबह 07:45 बजे आगरा कैंट पहुंचेगी।

यह विशेष ट्रेन दोनों दिशाओं में फतेहपुर सीकरी, रूपबास, गंगापुर सिटी जंक्शन, सवाई माधोपुर जंक्शन, केशोराय पाटन, बूंदी, मांडलगढ़, मावली जंक्शन, राणा प्रताप नगर, उदयपुर सिटी, जावर, डूंगरपुर, शामलाजी रोड एवं हिम्मत नगर स्टेशनों पर ठहराव लेगी।