यूट्यूब चैनल एलन जेईई पर निःशुल्क क्लासेज और 10 हजार से अधिक सवाल

0
11

कोटा। जेईई 2027 की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट ने मिशन जेईई 2027 प्रारंभ किया है। इस पहल के तहत स्टूडेंट्स यू-ट्यूब चैनल एलन जेईई पर एलन कोटा अनुभवी फैक्ल्टीज से निःशुल्क पढ़ाई कर सकते हैं।

इस सीरीज के माध्यम से स्टूडेंट्स को जेईई की तैयारी के लिए सब्जेक्टवाइज और व्यवस्थित तरीके से पढ़ाया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य उन स्टूडेंट्स की मदद करना है, जो किसी कोचिंग इंस्टीट्यूट में पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं या जिन्हें अपनी तैयारी के लिए अतिरिक्त गाइडेंस की जरूरत है।

इस सीरीज में स्टूडेंट्स को सभी सब्जेक्ट्स के टॉपिक्स सरल तरीके से समझाए जाएंगे, ताकि वे बेसिक से लेकर एडवांस्ड स्तर तक अपनी तैयारी कर सकें।

एलन कोटा प्रसीडेंट विनोद कुमावत ने बताया कि मिशन जेईई 2027 के माध्यम से एलन कोटा एक्सपर्ट फैकल्टीज द्वारा फिजिक्स, कैमिस्ट्री और मैथेमेटिक्स तीनों सब्जेक्ट्स कवर होंगे। साथ ही स्टूडेंट्स को 10 हजार से अधिक जेईई लेवल के प्रश्नों की प्रेक्टिस भी कराई जाएगी।

इससे उन्हें कॉन्सेप्ट समझने, प्रश्न हल करने और परीक्षा की बेहतर तैयारी करने में मदद मिलेगी। यूट्यूब चैनल एलन जेईई पर उपलब्ध इन क्लासेज का लाभ स्टूडेंट्स घर बैठे पूरी तरह निःशुल्क ले सकते हैं। अपनी सुविधानुसार लेक्चर्स देख सकते हैं और जरूरत पड़ने पर महत्वपूर्ण टॉपिक्स को दोबारा पढ़ सकते हैं।

एलन की इस पहल के माध्यम से स्टूडेंट्स को बिना किसी शुल्क के जेईई की तैयारी करने का अवसर मिलेगा, ताकि आर्थिक स्थिति या कोचिंग की उपलब्धता उनकी पढ़ाई में बाधा न बने।