रोटरी क्लब कोटा का दीपोत्सव 2026- रिश्तों की रोशनी आयोजित
कोटा। रोटरी क्लब कोटा द्वारा भारतीय संस्कृति, पारिवारिक मूल्यों एवं रिश्तों की मधुरता को समर्पित ‘दीपोत्सव 2026 – रिश्तों की रोशनी’ का भव्य आयोजन एक रिसॉर्ट में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। पूरा परिसर रामायण के पात्रों, भव्य झांकियों, रंग-बिरंगी रोशनी और दीपोत्सव के उल्लास से सराबोर नजर आया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर इलेक्ट दीपक सुखाड़िया रहे। क्लब अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह खींची ने बताया कि दीपोत्सव का उद्देश्य भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़े आदर्शों के माध्यम से प्रेम, त्याग, समर्पण, भाईचारे एवं पारिवारिक संबंधों की महत्ता को समाज तक पहुंचाना है।
उन्होंने कहा कि रामायण के प्रसंग हमें जीवन में मर्यादा, संस्कार और रिश्तों को निभाने की प्रेरणा देते हैं। इस आयोजन के माध्यम से क्लब ने भारतीय संस्कृति एवं पारिवारिक एकता का संदेश देने का प्रयास किया है।
क्लब सचिव मुकेश चौधरी ने बताया कि इस आयोजन को विशेष एवं यादगार बनाने के लिए कोटा एवं जयपुर के प्रोफेशनल कलाकारों एवं रोटरी सदस्यों द्वारा रामायण के आठ प्रमुख प्रसंगों का भव्य एवं सजीव मंचन किया गया। आकर्षक प्रस्तुतियों, भावपूर्ण अभिनय एवं भव्य मंच सज्जा ने उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कोषाध्यक्ष घनश्याम मूंदड़ा ने बताया कि इस अवसर पर आकर्षक झांकियों, मनमोहक प्रस्तुतियों, भावपूर्ण अभिनय एवं भव्य आतिशबाजी ने कार्यक्रम की भव्यता को और बढ़ा दिया। पूरा वातावरण उत्सवमय हो गया तथा उपस्थित सदस्यों ने इस यादगार संध्या का भरपूर आनंद लिया।
प्रोजेक्ट चेयरमैन दर्पण जैन ने बताया कि उत्सव में रामायण के विभिन्न प्रसंगों जैसे सीता जन्म, पुष्प वाटिका में प्रभु श्रीराम एवं माता सीता का प्रथम मिलन, सीता स्वयंवर एवं धनुष भंग, राम बारात, सीता हरण एवं लक्ष्मण मूर्छा, लंका दहन, भरत मिलाप तथा भगवान श्रीराम के अयोध्या आगमन एवं दीपोत्सव के मनमोहक दृश्य प्रस्तुत किए गए। इन प्रस्तुतियों ने रामायण के विभिन्न भावनात्मक एवं प्रेरणादायक प्रसंगों को जीवंत कर दिया।
प्रोजेक्ट मेंटर अनुपम शर्मा ने बताया की कार्यक्रम का एक प्रमुख आकर्षण रामायण थीम पर आधारित वेशभूषा प्रतियोगिता रही। इसमें क्लब सदस्यों ने अत्यंत उत्साह के साथ भाग लिया और रामायण के विभिन्न पात्रों के रूप में आकर्षक वेशभूषा धारण कर कार्यक्रम को यादगार बना दिया।
सदस्यों ने भगवान श्रीराम एवं माता सीता के वनवासी और राजसी स्वरूप के साथ लक्ष्मण, रावण, हनुमान, जामवंत, जटायु, शबरी, गुरु वशिष्ठ, सुपर्णखा त्रिजटा सहित अन्य पात्रों का प्रभावशाली रूप धारण किया। सदस्यों की रचनात्मकता, वेशभूषा, अभिनय एवं पात्रों के अनुरूप प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया।
प्रवक्ता संजय गोयल ने बताया कि प्रोजेक्ट एडवाइजर एवं क्लब लर्निंग फेसलिएटर पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर इलेक्ट दीपक सुखाड़िया एवं विशेष अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश जैन ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।
दीपोत्सव के इस आयोजन में प्रोजेक्ट डायरेक्टर अभिषेक- सिम्मी गोयल, पमित-नैना शर्मा, वैभव-तानी गुप्ता, अनूप-अमिता जैन (भिंडी वाला), सीए कुमार विकास-शालिनी जैन, राजेश-किरण जैन (मंगलम), मोहित-विनीता अग्रवाल, सुरेंद्र-अर्चना गहलोत, नेहा गुप्ता, आनंद-हेमलता चौधरी एवं ऋतु-विकास माहेश्वरी सहित अनेक रोटेरियन ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण सहयोग दिया। उनके द्वारा कार्यक्रम के समापन भव्य आतिशबाजी की गयी।
प्रवक्ता संजय गोयल ने बताया कि इस भव्य आयोजन में लगभग 1100 से अधिक सदस्यों की सहभागिता रही। दीपोत्सव की यह संध्या सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, पारिवारिक सहभागिता, पुरस्कारों एवं आतिशबाजी के साथ सभी के लिए अविस्मरणीय बन गई।

