चिप से लेकर शिप तक’ भारत का लक्ष्य, बेंगलुरु में बोले पीएम मोदी

0
13

पीएम मोदी ने दी बेंगलुरु में 15,000 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात

नई दिल्ली। Connectivity And Energy Projects launched: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को बेंगलुरु में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। पीएम मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज भारत चिप से लेकर शिप तक, एआई, डेटा सेंटर से लेकर क्वांटम कंप्यूटिंग तक नई तकनीक में नेतृत्व का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रहा है।

पीएम मोदी ने कार्यक्रम की शुरुआत में कहा कि राज्यपाल सुधा यादव के साथ मंच पर पहला कार्यक्रम शेयर करने का अवसर मिला है। कर्नाटक के लोगों को उनका पूरा परिचय नहीं होगा। लेकिन उनके जीवन के बारे में मैं जरूर कहना चाहूंगा। देश सेवा क्या होती है, देश के लिए समर्पण क्या होता है? सुधा यादव और उनके परिवार के जीवन से हम जान सकते हैं।

कारगिल की लड़ाई की पति ने दिया था सर्वोच्च सम्मान
उन्होंने आगे कहा कि कारगिल की लड़ाई में उनके पति ने सर्वोच्च बलिदान दिया था। उसके बाद भी उन्होंने मां भारती की सेवा करने का अपना प्रण निभाते हुए, अपने पति की याद में आज तक सेवाभाव से काम कर रही हैं। संसद में रहकर उन्होंने अनेक विषयों में मार्गदर्शन दिया। आज कर्नाटक के लोगों के सुख, शांति और समृद्धि के लिए अपना योगदान दे रही हैं। इसके लिए मैं उनको बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं।

15 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की शुरू हो रहीं परियोजनाएं
उन्होंने आगे कहा कि सबसे पहले मैं बेंगलुरु की अधिष्ठात्री देवी को श्रद्धापूर्वक प्रणाम करता हूं। आज का दिन कर्नाटक की विकास यात्रा को एक नई गति देने वाला है। आज यहां कनेक्टिविटी और एनर्जी सिक्योरिटी से जुड़ी 15 हजार करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाएं शुरू की जा रही हैं। मेट्रो और रेल से जुड़ी परियोजनाओं से लेकर एनर्जी सिक्योरिटी के काम तक, ये सभी परियोजनाएं कर्नाटक के इंफ्रास्ट्रक्चर को नई ताकत देने वाली हैं।

भीषण गरीबी से निकले 50 करोड़ लोग
उन्होंने कहा कि किसी भी देश की विकास यात्रा में इंफ्रास्ट्रक्चर की बहुत बड़ी भूमिका होती है। बेहतर कनेक्टिविटी तरक्की, रोजगार और उद्योग की नई संभावनाएं बढ़ाती है और जब विकास के ये अवसर समाज के हर वर्ग तक पहुंचते हैं, तो गरीबी के खिलाफ लड़ाई भी मजबूत होती है। इसी का परिणाम है कि बीते वर्षों में देश के करीब 50 करोड़ नागरिक भीषण गरीबी से बाहर आए हैं।

300 मेगावाट पर कर गई भारत की रिन्यूएबल एनर्जी कैपेसिटी
उन्होंने आगे कहा कि एनर्जी सिक्योरिटी का एक जरूरी पहलू बिजली बनाना है। आज, भारत सोलर पावर से लेकर दूसरे उभरते एनर्जी सॉल्यूशन तक, नई टेक्नोलॉजी में लीडरशिप हासिल करने के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रहा है। भारत की रिन्यूएबल एनर्जी कैपेसिटी अब 300 मेगावाट को पार कर गई है। केंद्र सरकार की योजनाओं की वजह से, नागरिक अब सिर्फ बिजली के उपभोक्ता ही नहीं बल्कि उत्पादक भी बन रहे हैं। हमारा प्रयास है कि मध्यम वर्ग की बचत बढ़े। उसकी क्रय क्षमता मजबूत हो और वो अपने परिवार के सपने पूरे करने के साथ देश की आर्थिक प्रगति में भी भागीदार बने।