भागलपुर से जयपुर के लिए 18 को चलेगी वन-वे स्पेशल ट्रेन, भरतपुर में होगा ठहराव

0
18

कोटा। रेल प्रशासन द्वारा भागलपुर से जयपुर के बीच गाड़ी संख्या 09722 वन-वे स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा। यह ट्रेन 18 नवंबर को भागलपुर से रवाना होकर कोटा मंडल के भरतपुर स्टेशन पर ठहरते हुए जयपुर पहुंचेगी।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि गाड़ी संख्या 09722 भागलपुर–जयपुर वन-वे स्पेशल दिनांक 18 नवंबर (बुधवार) को भागलपुर से रात 21:30 बजे प्रस्थान कर 19 नवंबर को रात 23:00 बजे भरतपुर पहुंचेगी तथा 20 नवंबर (शुक्रवार) को प्रातः 03:30 बजे जयपुर पहुंचेगी।

मार्ग एवं ठहराव: यह स्पेशल ट्रेन सुल्तानगंज, जमालपुर, अभयपुर, किऊल, मोकामा, बख्तियारपुर, पटना साहिब, दानापुर, आरा, बक्सर, पं. दीन दयाल उपाध्याय, प्रयागराज छिवकी, गोविंदपुरी, इटावा, टूंडला, ईदगाह, भरतपुर, बांदीकुई, दौसा एवं गांधीनगर जयपुर स्टेशनों पर ठहरते हुए जयपुर पहुंचेगी।

राजगीर–अहमदाबाद के मध्य अनारक्षित स्पेशल ट्रेन
रेल प्रशासन द्वारा राजगीर (पटना/बिहार)–अहमदाबाद के मध्य अनारक्षित स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। गाड़ी संख्या 09448 राजगीर–अहमदाबाद अनारक्षित स्पेशल दिनांक 14 नवंबर (शनिवार) को राजगीर से दोपहर 14:45 बजे प्रस्थान कर 15 नवंबर को बयाना 11:28 बजे, हिण्डौन सिटी 11:55 बजे, सवाई माधोपुर 13:54 बजे, कोटा 15:11 बजे, रामगंज मंडी 16:09 बजे एवं भवानी मंडी 16:29 बजे पहुंचेगी। यह ट्रेन रविवार को रात्रि 23:25 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी।