धनिया की नीलामी के मुहूर्त के सौदों के साथ भामाशाह मंडी में कारोबार शुरू

0
20

दिसंबर का धनिया वायदा 412 रुपये तेज होकर 17226 रुपये पर बंद हुआ

कोटा। Kota Mandi Price Today: भामाशाह अनाज मंडी में पांच दिवसीय दीपोत्सव अवकाश के बाद गुरुवार को धनिया की नीलामी के मुहूर्त के सौदों से कारोबार की शुरुआत हुई। मुहूर्त में धनिया 16951.25 रुपये प्रति क्विंटल बिका।

मिलर्स की लिवाली से सोयाबीन और सरसों 200-200 रुपये एवं चना 150 रुपये तेज़ रहा। एनसीडीईएक्स पर धनिया वायदा तेज रहने से 500 रुपये उछल गया। ।आवक की कमी से लहसुन 300 रुपये ऊंचा बिका।

एनसीडीईएक्स पर दिसंबर का धनिया वायदा 412 रुपये तेज होकर 17226 रुपये, जनवरी वायदा 186 रुपये सुधर कर 16532 रुपये, अप्रैल वायदा 462 रुपये उछलकर 14570 रुपये प्रति क्विंटल पर बंद हुआ।

मंडी में सभी कृषि जिंसों की मिलाकर करीब ढाई लाख कट्टे और लहसुन की 6000 कट्टे की आवक रही। जिंसों के भाव रुपये प्रति क्विंटल इस प्रकार रहे-

गेहूं मिल क्वालिटी 2750 से 2850, गेहूं एवरेज टुकड़ी 2850 से 2950, बेस्ट टुकड़ी 2950 से 3150, ज्वार शंकर 2000 से 2500, मक्का नयी 2300 से 2750, जौ 2500 से 2650 रुपये प्रति क्विंटल।

धान (1509) गीला 3400 से 4200, सूखा 3900 से 4421, धान (1847) 3700 से 4250, धान (1718) 4400 से 4901, धान सुगन्धा 3700 से 4021, धान (पूसा-1) 4000 से 4600, धान (1401) 4300 से 4650 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन 5800 से 7251, सरसो 8000 से 9201, अलसी 9500 से 10000, तिल्ली 12000 से 15500 रुपये प्रति क्विंटल। मूंग 6500 से 8000, उड़द 4500 से 8500,चना देशी 6700 से 7100, चना मौसमी नया 6600 से 7051, चना पेप्सी 6600 से 7051, चना डंकी 5200 से 6600, चना काबुली 5500 से 8500 रुपये प्रति क्विंटल।

लहसुन 5400 से 26025, मैथी 5800 से 7000, धनिया बादामी 14000 से 15000, धनिया ईगल 15000 से 16951, धनिया रंगदार 16000 से 17500 रुपये प्रति क्विंटल।