दिन भर की उठापटक के बाद सेंसेक्स 73600 और निफ्टी 22750 से नीचे बंद

0
12

नई दिल्ली। Stock Market Closed : भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को सपाट बंद हुआ। बेंचमार्क इंडेक्स सपाट बंद हुए। सेंसेक्स 8 अंकों की मामूली गिरावट के साथ 73598 पर बंद हुआ। इसी तरह निफ्टी भी 3 अंक फिसलकर 22749 पर बंद हुआ।

बाजार में सबसे ज्यादा बिकवाली IT सेक्टर में रही, जबकि फार्मा, मीडिया और रियल्टी सेक्टर में खरीदारी रही। दिनभर तेज एक्शन के बाद बेंचमार्क इंडेक्स सुस्त बंद हुए। सेंसेक्स 73598 पर बंद हुआ, जो सेशन के दौरान 73762 तक उछला और 73179 तक फिसला।

मंथली एक्सपायरी के दिन निफ्टी भी 22749 पर क्लोज हुआ, जो 22636 तक फिसला था। वहीं, ब्रॉडर मार्केट में ताबड़तोड़ खरीदारी हुई। स्मॉलकैप इंडेक्स 2.7% चढ़कर बंद हुआ। जबकि मिडकैप इंडेक्स करीब एक फीसदी उछला।

बाजार में सबसे ज्यादा बिकवाली IT सेक्टर में दर्ज किया गया। इसके अलावा प्राइवेट बैंक और फाइनेंशियल्स सर्विसेस सेक्टर में कमजोरी रही। जबकि ऑटो, फार्मा, रियल्टी समेत मीडिया सेक्टर में खरीदारी दर्ज की गई।

SBI सिक्योरिटीज के फंडामेंटल रिसर्च हेड सनी अग्रवाल ने कहा कि भारतीय शेयर बाजार में सेशन के दौरान मिला-जुला कारोबार देखने को मिला। बेंचमार्क इंडेक्स सीमित दायरे में कारोबार करते रहे। एक तरफ घरेलू अर्थव्यवस्था की मजबूत स्थिति से बाजार को सहारा मिला, वहीं दूसरी तरफ एनर्जी की ऊंची कीमतों और वैश्विक स्तर पर जारी तनाव ने निवेशकों की चिंता बढ़ाई। कारोबार के अंत में निफ्टी और सेंसेक्स मामूली गिरावट के साथ बंद हुए।