iPhone 17 Pro Max पर भारी डिस्काउंट, जानिए कीमत और ऑफर्स

0
9

नई दिल्ली। iPhone 17 Pro Max 256GB पर Reliance Digital का नया ऑफर एक्सचेंज और बैंक कैशबैक के साथ इसका इफेक्टिव प्राइस बेहद कम हो सकता है। आइए आपको इस ऑफर के बारे में बताते हैं।

ऐपल के नए iPhone 18 Pro सीरीज की एंट्री के बाद पिछले साल के iPhone 17 Pro मॉडल पर डिस्काउंट मिलना शुरू हो गया है। Reliance Digital ने iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max पर ऐसा ऑफर पेश किया है, जिसमें एक्सचेंज और बैंक कैशबैक को मिलाकर फोन का इफेक्टिव प्राइस काफी कम हो जाता है।

डिस्काउंट ऑफर्स
ऑफर के साथ iPhone 17 Pro के 256GB मॉडल की कीमत भी काफी कम हो सकती है। इसका ओरिजनल प्राइस कीमत1,34,900 रुपये है और 9,910 रुपये के इन-स्टोर डिस्काउंट के बाद इसकी कीमत 1,24,990 रुपये हो जाती है। अधिकतम एक्सचेंज वैल्यू, 10,000 रुपये एक्सचेंज बोनस और 3,000 रुपये बैंक कैशबैक जोड़ने पर इसका इफेक्टिव प्राइस 56,990 रुपये बताई गई है।

iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max में Apple A19 Pro चिपसेट मिलता है। दोनों फोन में 120Hz ProMotion डिस्प्ले और 48 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इनमें 18 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और IP68 रेटिंग भी मिलती है। Pro Max में 6.9 इंच का डिस्प्ले है।

नियम और शर्तें जरूर चेक करें
ध्यान देने वाली बात यह है कि ऑफर के इफेक्टिव प्राइस में एक्सचेंज और बैंक बेनिफिट शामिल हैं, इसलिए वास्तविक भुगतान ग्राहक की एलिजिबिलिटी और पुराने फोन की वैल्यू के हिसाब से अलग हो सकता है। यही वजह है कि खरीदारी से पहले Reliance Digital पर लागू नियम और शर्तें जरूर चेक करनी चाहिए।