नई दिल्ली। Gold Silver Price Today: देश की राजधानी दिल्ली में बुधवार को सोने के दाम लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में गिरे। दिवाली की छुट्टियों के दौरान कम कारोबारी गतिविधि के कारण कीमती धातु पर दबाव रहा। सोना 800 रुपये टूटकर 10 ग्राम 1.45 लाख रुपये पर आ गया। चांदी भी 5000 रुपये लुढ़ककर 1,87,500 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।
स्थानीय कारोबारियों के अनुसार, 99.9 फीसदी शुद्ध पीली धातु 800 रुपये की गिरावट के साथ 1,45,600 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) पर बंद हुई। मंगलवार को यह 1,46,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर थी।
चांदी भी दो सत्रों तक स्थिर रहने के बाद गिरावट में शामिल हो गई। चांदी की कीमतें 5,000 रुपये गिरकर 1,87,500 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) हो गईं। इसका पिछला बंद भाव 1,92,500 रुपये प्रति किलोग्राम था।

