Stock Market: सेंसेक्स 564 अंक उछलकर 74859 पर और निफ्टी 23400 के पार बंद

0
6

नई दिल्ली। Stock Market Closed : घरेलू शेयर बाजार में सोमवार को तेजी देखने को मिली है। सेंसेक्स और निफ्टी बढ़ी छलांग लगाने में सफल रहे हैं। 30 संवेदी सूचकांक वाला सेंसेक्स आज सोमवार 0.76 प्रतिशत या फिर 564 अंक की उछाल के साथ 74858.99 अंक पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी 0.29 प्रतिशत या फिर 67.90 अंक की तेजी के साथ 23414.30 अंक पर बंद हुआ है।

सेंसेक्स में आज 30 में से 24 कंपनियों के शेयरों की कीमतों में तेजी देखी गई। अल्ट्राटेक का शेयर 4 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ है। एचसीएल टेक, इटरनल, टाइटन के शेयरों की कीमतों में भी तेजी देखने को मिली है। आईटीसी का शेयर, सनफार्मा, एचडीएफसी बैंक के शेयरों का दाम भी बढ़ गया है। दूसरी तरफ एयरटेल और पावरग्रिड का स्टॉक 1-1 प्रतिशत लुढ़क गया है।

सेंसेक्स 564 अंक उछलकर 74858 पर बंद हुआ, जो कारोबारी सेशन के दौरान 74987 पर पहुंचा था। निफ्टी भी 67 अंकों की तेजी के साथ 23414 पर बंद हुआ। इंडेक्स में शामिल 30 शेयर चढ़कर बंद हुए। जबकि 20 शेयर गिरकर बंद हुए।

HCL टेक और ITC टॉप गेनर रहे
निफ्टी में एटरनल का शेयर 2.77 फीसदी की बढ़त के साथ टॉप गेनर रहा। HCL टेक, ITC और सन फार्मा के शेयर भी 1-2 फीसदी तक उछले। वहीं, भारती एयरटेल 3.33 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर रहा। अदाणी पोर्ट्स, बजाज फाइनेंस समेत पावरग्रिड के शेयर 1-2 फीसदी तक टूटे।

रियल्टी और फार्मा सेक्टर चमके
बाजार में सोमवार को सबसे ज्यादा खरीदारी फार्मा, रियल्टी और FMCG सेक्टर में दर्ज की गई। निफ्टी पर तीनों इंडेक्स 1-1 फीसदी से ज्यादा उछले। जबकि मेटल और IT सेक्टर में बिकवाली देखने को मिली।