Lava Virat Curve 5G फोन 50MP कैमरा एवं कर्व्ड डिस्प्ले के साथ भारत में लॉन्च

0
12

नई दिल्ली। लावा ने अपने नए Lava Virat Curve 5G को भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी का यह नया फोन Virat सीरीज में कर्व्ड डिजाइन और बैक में मिनी डिस्प्ले Display के साथ आया है। फोन में 3D Curved डिस्प्ले, 50MP Sony कैमरा और 6000mAh की बैटरी जैसे शानदार फीचर्स दिए गए हैं।

Lava Virat Curve 5G को IP64 रेटिंग मिली है, जो धूल और पानी से सुरक्षा देती है। इसके अलावा फोन को MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफिकेशन भी मिला है। सिक्योरिटी के लिए इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक का सपोर्ट दिया गया है। चलिए डिटेल में बताते हैं फोन की कीमत, फर्स्ट सेल, ऑफर्स और फीचर्स की डिटेल:

कीमत और ऑफर
Lava Virat Curve 5G को भारत में 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। कंपनी ने इसकी कीमत 23,999 रुपए रखी है। लेकिन फर्स्ट सेल में फोन को बैंक छूट के साथ 19,999 रुपए के स्पेशल इंट्रोडक्टरी प्राइस के साथ खरीदा जा सकता है। फोन Ellora Slate, Heritage Indigo और Makrana Ivory तीन कलर में उपलब्ध होगा। इसकी सेल 28 सितंबर 2026 से ई-कॉमर्स Flipkart के जरिए शुरू होगी।

स्पेसिफिकेशन एवं फीचर्स
Lava Virat Curve 5G में 6.67 इंच का 3D Curved AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसका रिजॉल्यूशन 2400×1080 पिक्सल है और इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। कर्व्ड स्क्रीन के साथ फोन का डिजाइन भी बाकी Virat सीरीज के मॉडल से अलग रखा गया है। इस फोन का सबसे खास फीचर इसका रियर Mini Display है। यह छोटी स्क्रीन फोन के पीछे कैमरा मॉड्यूल के पास दी गई है। यूजर इस पर समय, बैटरी प्रतिशत, वॉल्यूम और नोटिफिकेशन जैसी जरूरी जानकारी देख सकता है। इसमें कस्टम टेक्स्ट और इमोजी दिखाने का ऑप्शन भी मिलता है। इसका फायदा यह है कि छोटी डिटेल देखने के लिए हर बार फोन की मुख्य स्क्रीन खोलने की जरूरत नहीं पड़ती।

प्रोसेसर : परफॉर्मेंस के लिए Lava Virat Curve 5G में MediaTek Dimensity 7100 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 6GB LPDDR5 RAM और 128GB UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है। इसके अलावा 6GB तक वर्चुअल RAM का सपोर्ट भी दिया गया है। फोन Android 16 पर चलता है। Lava ने इसमें 2 साल के OS अपडेट और 3 साल के सिक्योरिटी अपडेट देने की बात कही है।

प्राइमरी कैमरा : फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP Sony IMX752 प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसमें EIS सपोर्ट मिलता है। Flipkart के मुताबिक कैमरा में Portrait, Slow Motion, Timelapse, Refocus, Motion Photo, Beauty, HDR, Night, AI, Panorama और QR Scanning जैसे फीचर्स मिलते हैं। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 13MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। फ्रंट कैमरा के साथ स्क्रीन फ्लैश का सपोर्ट भी मिलता है।

बैटरी: Lava Virat Curve 5G में 6000mAh बैटरी दी गई है। फोन 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है, जबकि बॉक्स में 33W चार्जर मिलता है। Lava का दावा है कि फोन एक चार्ज में 55 घंटे तक टॉकटाइम, 720 घंटे तक स्टैंडबाय और 660 मिनट तक YouTube प्लेबैक दे सकता है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, 4G LTE, Wi-Fi, Bluetooth 5.4, GPS और USB Type-C जैसे विकल्प मिलते हैं। फोन के साथ IR ब्लास्टर, जायरोस्कोप, एक्सेलेरोमीटर, प्रॉक्सिमिटी और एम्बिएंट लाइट सेंसर भी दिए गए हैं।