कोटा संभाग में भी बैंक कर्मियों की हड़ताल, लेकिन प्रदर्शन की अनुमति नहीं
कोटा। पांच दिवसीय बैंकिंग लागू करने तथा अन्य मांगों को लेकर यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आव्हान पर शुक्रवार को राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल रहेगी। इस दौरान कोटा संभाग में भी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक कर्मी एवं अधिकारी हड़ताल पर रहेंगे।
फोरम के कोटा संयोजक पदम कुमार पाटोदी ने बताया कि कोटा में निगम के चुनाव होने के कारण अवकाश होने से तथा अन्य स्थानों में हड़ताल होने से कार्य नहीं होगा। पिछले दो दिनों से फोरम, आईबीए एवं डीएफएस को बीच केंद्रीय श्रमायुक्त के समक्ष बैंक वार्ता को कोई हल नहीं निकल पाने से यह हड़ताल हो रही है।
यूनाइटेड ऑफ फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने हड़ताल के दिन बैंक ऑफ बड़ौदा की झालावाड़ रोड शाखा के सामने प्रातः 10 बजे प्रदर्शन के लिए कलेक्टर से प्रदर्शन करने की अनुमति मांगी थी, लेकिन निगम चुनाव होने के कारण स्वीकृति नहीं मिली। इसलिए प्रदर्शन नहीं हो सकेगा। उन्होंने बताया कि मांगें पूरी नहीं होने पर 28,29 व 30 सितंबर को भी लगातार तीन दिवसीय बैंक हड़ताल का आह्वान किया गया है।
यूनाइटेड फोरम आफ बैंक ऑफ बैंक यूनियंस में बैंकिंग सेक्टर के प्रमुख कर्मी एवं अधिकारी संगठन एआईबीइए, एआईबीओसी, एनसीबीई, एआईबीओए, बेफी, एनबीएफ एवं इनबॉक शामिल हैं।
बैंक कर्मी एवं अधिकारी पदाधिकारी नेताओं ललित गुप्ता, अशोक ढल, सुहास वर्धन सक्सेना, रमेश सिंह, अरविंद मीणा, दानिश इमरान हाशमी, डी एस साहू, अनिल ऐरन, आर बी मालव, हेमराज सिंह गौड़, नितेश मीणा, यतीश शर्मा, अमित पंचोली, नरेंद्र सिंह, मोहम्मद शाहिद, लोकेश सोनी, छोटू लाल मीणा एवं अभिषेक सक्सेना, रवि कुमार शर्मा, देवेंद्र सिंह, चित्रांक अग्रवाल, शहाबुद्दीन, करनैल सिंह, शंकर सामरिया आदि नेताओं ने हड़ताल को सफल बनाने का आव्हान किया है।

