Stock Market: सेंसेक्स 133 अंक गिरकर 76381 पर, निफ्टी 23900 के नीचे

0
7

नई दिल्ली Stock Market Update : भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को शुरुआती कारोबार में दबाव देखने को मिला। तेल की कीमतों में तेजी और अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण महंगाई को लेकर चिंता बढ़ी है, जिसका असर घरेलू बाजार पर पड़ा।

सुबह 9:20 बजे सेंसेक्स 133.65 अंक यानी 0.17% गिरकर 76,381.78 पर कारोबार कर रहा था। वहीं, निफ्टी50 47.30 अंक यानी 0.20% की गिरावट के साथ 23,850.40 पर पहुंच गया।

निफ्टी50 में Infosys, Tech Mahindra और Bajaj Auto शुरुआती कारोबार में सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयरों में शामिल रहे।ब्रॉडर मार्केट में भी कमजोरी रही। Nifty MidCap इंडेक्स 0.17% और Nifty SmallCap इंडेक्स 0.22% नीचे कारोबार कर रहे थे।

सेंसेक्स की 190 अंक नीचे 76325 के लेवल से शुरुआत हुई। IT शेयरों की हालत खराब है। इन्फोसिस 2.55 प्रतिशत टूटकर 1101.15 रुपये पर आ गया है। यह सेंसेक्स टॉप लूजर है। टेक महिंद्रा में 2.07 और एचसीएल टेक में 1.56 प्रतिशत की गिरावट है। टीसीएस भी 0.75 प्रतिशत नीचे है। टाटा स्टील में 1.35 फीसद की गिरावट है।

IT सेक्टर पर सबसे ज्यादा दबाव
सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो Nifty IT में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली। वहीं, Nifty Pharma सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाला सेक्टर रहा और इसमें तेजी दर्ज की गई।

सेंसेक्स और निफ्टी के लिए ग्लोबल मार्केट के संकेत

  • एशियाई बाजारों में तेजी
    एशिया-प्रशांत क्षेत्र के ज्यादातर प्रमुख शेयर बाजारों में सोमवार को तेजी रही। निवेशकों को अमेरिकी बाजार में शुक्रवार के कारोबार और टेक्नोलॉजी शेयरों में मजबूती से समर्थन मिला। जापान का Nikkei 225 करीब 2.23 फीसदी और दक्षिण कोरिया का Kospi करीब 3.04 फीसदी ऊपर कारोबार कर रहा था।
  • अमेरिकी बाजार में गिरावट
    अमेरिकी शेयर बाजार में शुक्रवार को प्रमुख इंडेक्स गिरावट के साथ बंद हुए। Dow Jones Industrial Average में 0.51 फीसदी, S&P 500 में 0.38 फीसदी और Nasdaq Composite में 0.29 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।
  • कच्चे तेल की कीमतों में तेजी
    अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर कच्चे तेल की कीमतों पर भी दिखाई दे रहा है। Strait of Hormuz में दोनों देशों के टैंकरों को लेकर हुए हमलों के बाद तेल की कीमतों में तेजी जारी रही।
  • Intercontinental Exchange पर सितंबर डिलीवरी वाला Brent Crude 0.89 फीसदी बढ़कर 96.73 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। तेल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी से भारत जैसे बड़े तेल आयातक देश के लिए महंगाई और आयात बिल को लेकर चिंता बढ़ सकती है।