सीएस प्रोफेशनल जून परीक्षा में बेटियों का दबदबा, टॉप-3 रैंक पर छात्राएं

0
6

नई दिल्ली। ICSI CS June 2026 Professional Result : इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) ने कंपनी सेक्रेटरी प्रोफेशनल प्रोग्राम परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। विद्यार्थी अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाकर चेक कर सकते हैं और मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।

आईसीएसआई सीएस प्रोफेशनल जून 2026 परीक्षा में खुशी अग्रवाल और सानिया समीर खान ने संयुक्त रूप से पहली रैंक हासिल की है। वहीं विदुषी गर्ग ने दूसरी और हरकिरण कौर ने तीसरी रैंक प्राप्त की है।

प्रोफेशनल प्रोग्राम (सिलेबस 2022) एग्जाम के लिए रिजल्ट-कम-मार्क्स स्टेटमेंट, रिजल्ट घोषित होने के तुरंत बाद कैंडिडेट्स को उनके रजिस्टर्ड पते पर भेज दिया जाएगा। अगर रिजल्ट घोषित होने के 30 दिनों के अंदर किसी कैंडिडेट को रिजल्ट-कम-मार्क्स स्टेटमेंट की फिजिकल कॉपी नहीं मिलती है, तो ऐसे कैंडिडेट्स अपनी डिटेल्स के साथ इंस्टीट्यूट से exam@icsi.edu पर कॉन्टैक्ट कर सकते हैं।

ऐसे डाउनलोड करें मार्कशीट

  1. सबसे पहले ICSI की आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाएं।
  2. होमपेज पर ICSI CS जून 2026 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा।
  4. अपना रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
  5. सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  6. आपका ICSI CS जून 2026 रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  7. रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

देखें टॉप-10 की लिस्ट

रैंकउम्मीदवार का नामरोल नंबर
1खुशी अग्रवाल108531
1सानिया समीर खान123102
2विदुषी गर्ग105437
3हरकिरण कौर124932
4नंदिनी संजय पांडे123896
5जिया शशिकांत सागर123857
5वंशिका कमलेश लुल्ला128720
6संध्या कैलास सोनावने123127
7रीत सचिन जैन115282
8विनित कुमार शर्मा105656
9लब्धि जैन127533
10लोकना103857