MCX पर सोना ऑल टाइम हाई से 38 हजार तक सस्ता, जानिए आज के भाव

0
1

नई दिल्ली। Gold Silver Price Today: कच्चे तेल की उछलती कीमतों और मुनाफावसूली के चलते आज मंगलवार, 18 अगस्त को सोने-चांदी के भाव में गिरावट दर्ज की जा रही है। MCX पर शुरुआती कारोबार में गोल्ड और सिल्वर के भाव करीब 1% तक लुढ़क गए।

तेल के दाम ने दुनिया भर के बड़े केंद्रीय बैंकों, खासकर अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरें बढ़ाए जाने की आशंकाओं को हवा दे दी है। सुबह करीब 9:25 बजे एमसीएक्स पर सोने का भाव 0.55% गिरकर 1,55,090 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं, चांदी 1% लुढ़ककर 2,35,655 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही थी।

ऑल टाइम हाई से सस्ता हुआ सोना-चांदी
एमसीएक्स के आंकड़ों के अनुसार, 29 जनवरी को सोना 1,93,096 रुपये के रिकॉर्ड हाई पर था और तब से लेकर अब तक 38,006 रुपये तक सस्ता हो चुका है। वहीं, एमसीएक्स सिल्वर का ऑल टाइम हाई 4,20,048 रुपये है और यह 184393 रुपये सस्ता हो चुका है।