नई दिल्ली। Stock Market Update 11:45 AM: घरेलू शेयर मार्केट में गिरावट तेज हो गई है। बीएसई का सेंसेक्स 413 अंकों की गिरावट के साथ 77314 पर आ गया है। जबकि, एनएसई का निफ्टी गिरावट के शतक की ओर तेजी से बढ़ रहा है। आज इस इंडेक्स में अबतक कुल नुकसान 97 अंकों का हो चुका है। अब यह 24191 पर आ गया है।
ईरान और अमेरिका के बीच होर्मुज क्षेत्र में जारी संघर्ष दुनिया के कई देशों के साथ भारत के शेयर बाजार को भी झटका पर झटका दे रहा है। घरेलू शेयर बाजार में आज फिर गिरावट आई है।
शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में करीब 309 अंक की गिरावट आई है जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी50 इंडेक्स 24,250 अंक से नीचे आ गया। इस बीच रुपया भी डॉलर के मुकाबले कमजोरी के साथ खुला।
सुबह 10 बजे सेंसेक्स 294.77 अंक यानी 0.38% गिरावट के साथ 77,433.39 अंक पर ट्रेड कर रहा था। निफ्टी 58.25 अंक यानी 0.24% फिसलकर 24,229.40 अंक पर आ गया। सेंसेक्स के शीर्ष 30 शेयरों में 12 शेयर तेजी के साथ खुले, जबकि 18 शेयरों में गिरावट रही। गिरावट वाले शेयरों में भारती एयरटेल (1.61%), एशियन पेंट्स (1.59%), इन्फोसिस (1.54%), इंडिगो (1.53%), एचसीएल टेक (1%) और टीसीएस (0.90%) रहे।
इन शेयरों में रही तेजी
दूसरी ओर रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में 0.61 फीसदी की तेजी दर्ज की गई। यह हरे निशान में 1326.40 के लेवल पर ट्रेड कर रहा था। इसके अलावा सन फार्मा में 0.5 प्रतिशत, मारुति में 0.42 प्रतिशत, एक्सिस बैंक में 0.35 फीसदी, महिंद्रा एंड महिंद्रा में 0.32 फीसदी और इटरनल में 0.05 प्रतिशत की तेजी दिखी।
सेंसेक्स-निफ्टी के लिए ग्लोबल मार्केट के संकेत
- एशियन मार्केट: एशियाई बाजारों में मंगलवार की शुरुआती सौदों में मिश्रित नोट पर कारोबार हुआ। इसमें एमएससीआई एशिया पैसिफिक इंडेक्स 0.3 प्रतिशत बढ़ गया। दक्षिण कोरिया का कोस्पी 2 प्रतिशत चढ़ गया। जापान का निक्केई 225 लाल रंग में रहा, लेकिन अपने शुरुआती निचले स्तर से उबर गया। जबकि, टॉपिक्स भी कमजोर शुरुआत के बाद पॉजिटिव जोन में वापस आ गया। इस बीच, ऑस्ट्रेलिया का बेंचमार्क S&P/ASX 200 काफी हद तक सपाट खुला।
- गिफ्ट निफ्टी टुडे: गिफ्ट निफ्टी 24,320 के स्तर के आसपास कारोबार कर रहा था, जो निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद भाव से लगभग 72.70 अंक नीचे था। यह भारतीय शेयर बाजार सूचकांकों के लिए नकारात्मक शुरुआत का संकेत देता है।
- वॉल स्ट्रीट का हाल: अमेरिकी स्टॉक वायदा सोमवार रात को प्रमुख औसत के सप्ताह में कम शुरू होने के बाद काफी हद तक अपरिवर्तित रहे। डॉऊ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज फ्यूचर्स 25 अंक फिसल गए, जबकि एसएंडपी 500 और नैस्डैक-100 फ्यूचर्स थोड़े नीचे चले गए।

