एनसीडीईएक्स पर धनिया का दिसंबर वायदा 338 रुपये टूटकर 17028 रुपये पर बंद
कोटा। Kota Mandi Price Today: भामाशाह अनाज मंडी में सोमवार को प्लांटों की लिवाली से सोयाबीन 50 रुपये और सरसों 100 रुपये ऊंची बिकी। आवक की कमी से लहसुन और धनिया 200 रुपये उछल गया।
कमजोर ग्राहकी से चना 50 रुपये और उड़द 200 रुपये मंदा बिका। एनसीडीईएक्स पर सटोरियों की मुनाफावसूली से अक्टूबर का धनिया वायदा 52 रुपये गिरकर 16400 रुवाये, दिसम्बर वायदा 338 रुपये टूटकर 17028 रुपये और जनवरी वायदा 294 रुपये फिसलकर 16970 रुपये पर बंद हुआ।
मंडी में सभी कृषि जिंसों की मिलाकर करीब डेढ़ लाख कट्टे और लहसुन की 5000 कट्टे की आवक रही। जिंसों के भाव रुपये प्रति क्विंटल इस प्रकार रहे-
गेहूं मिल क्वालिटी 2750 से 2821, गेहूं एवरेज टुकड़ी 2820 से 2900, बेस्ट टुकड़ी 2900 से 3000, ज्वार शंकर 2000 से 2500, मक्का नयी 1750 से 2650, जौ 2500 से 2650 रुपये प्रति क्विंटल। धान (1509) नया 3400 से 4251, धान (1847) 3400 से 4050 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन 5800 से 7051, सरसो 7500 से 8751, अलसी 9500 से 10000, तिल्ली 7000 से 12500 रुपये प्रति क्विंटल। मूंग 6500 से 8000, उड़द नया 4500 से 8400, चना देशी 6500 से 6750, चना मौसमी नया 5800 से 6700, चना पेप्सी 5800 से 6751, चना डंकी 5200 से 6300, चना काबुली 5500 से 8000 रुपये प्रति क्विंटल।
लहसुन 5000 से 21000, मैथी 5800 से 6700, धनिया बादामी 14500 से 15200, धनिया ईगल 15000 से 15500, धनिया रंगदार 16000 से 17500 रुपये प्रति क्विंटल।

