नई दिल्ली। Stock Market Updated: शेयर मार्केट खुलने के चंद मिनट बाद और गिर गया। सेंसेक्स 310 अंकों के नुकसान के साथ 77769 पर आ गया। बीएसई के इस 30 स्टॉक्स वाले इंडेक्स में केवल इटरनल, बजाज फाइनेंस, टाइटन और अडानी पोर्ट्स ही हरे निशान पर हैं। बाकी सारे लाल निशान पर ट्रेड कर रहे हैं।
बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 176 अंकों की गिरावट के साथ 77903 के लेवल पर खुला। जबकि, एनएसई का 50 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी ने 33 अंक नीचे 24361 के लेवल से आज शुक्रवार के कारोबार की शुरुआत की।
सेंसेक्स और निफ्टी के लिए ग्लोबल मार्केट के संकेत
एशियाई बाजार
एशिया-प्रशांत के बाजार शुरुआती बढ़त के बाद अब मिले-जुले रुख के साथ कारोबार कर रहे हैं। अमेरिका के कमजोर Producer Price Index यानी PPI के आंकड़ों से फिलहाल ब्याज दरों में बढ़ोतरी की संभावना कम होने की उम्मीद बढ़ी है। इसका असर टेक्नोलॉजी शेयरों पर भी देखने को मिला। जापान का Nikkei 225 करीब 0.7 फीसदी और दक्षिण कोरिया का Kospi करीब 0.9 फीसदी ऊपर कारोबार कर रहा था। वहीं, हांगकांग का Hang Seng करीब 0.51 फीसदी नीचे था।
अमेरिकी बाजार
गुरुवार को अमेरिकी शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली। S&P 500 ने नया रिकॉर्ड स्तर बनाया और 0.65 फीसदी की बढ़त के साथ 7,799.19 पर बंद हुआ। Dow Jones Industrial Average में 0.13 फीसदी और Nasdaq Composite में 0.81 फीसदी की तेजी रही।

