मुनाफावसूली के दबाव से सोना ₹1117 गिरा, चांदी ₹1861 फिसली, जानें आज के भाव

0
2

नई दिल्ली। होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलने के लिए कूटनीतिक प्रयासों के रुकने से निवेशक सतर्क हो गए हैं। जिससे सोने चांदी की कीमतों में मुनाफावसूली के कारण शुक्रवार (14 अगस्त) को गिरावट देखी गई। हालांकि फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरें बढ़ाने की संभावना कमजोर बनी हुई है, जो आगे चलकर इनके लिए सकारात्मक है।

ग्लोबल मार्केट Comex पर सोना 4,370 डॉलर प्रति औंस के करीब, जबकि चांदी 64 डॉलर प्रति औंस के करीब कारोबार कर रही है। घरेलू मार्केट MCX पर खबर लिखे जाने के समय सोने के वायदा भाव 1,52,350 रुपये, जबकि चांदी के भाव 2,33,600 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं।

सोने के वायदा भाव की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। MCX पर सोने का बेंचमार्क अक्टूबर कॉन्ट्रैक्ट 266 रुपये की गिरावट के साथ 1,53,200 रुपये के भाव पर खुला।

पिछला बंद भाव 1,54,882 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 1,117 रुपये की गिरावट के साथ 1,52,349 रुपये के भाग,व पर कारोबार कर रहा था।

इस समय इसने 1,53,200 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,52,304 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस साल 1,80,779 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत गिरावट रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क सितंबर कॉन्ट्रैक्ट 1,667 रुपये की गिरावट के साथ 2,33,780 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 2,35,447 रुपये था।

खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 1,861 रुपये की गिरावट के साथ 2,33,586 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 2,33,799 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 2,33,520 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने इस साल 4,20,048 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना चांदी सुस्त
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव सुस्ती के साथ कारोबार कर रहे हैं। Comex पर सोना 4,408.20 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 4,420.40 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 48.10 डॉलर की गिरावट के साथ 4,372.30 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने इस साल 5,586.20 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

Comex पर चांदी के वायदा भाव 64.63 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 64.99 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.86 डॉलर की गिरावट के साथ 64.13 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव ने इस साल 121.79 डॉलर का उच्चतम स्तर छू लिया।