Mahindra की नई SUV का स्पेशल एडिशन 15 अगस्त को होगा लॉन्च, जानिए फीचर्स

0
2

नई दिल्ली। mahindra be-6 sporteq edtion: महिंद्रा (Mahindra) अपनी पॉप्युलर इलेक्ट्रिक SUV – BE 6 का नया स्पेशल एडिशन लाने की तैयारी कर रहा है। इसका नाम BE 6 Sporteq Edition है और कंपनी ने इसका टीजर रिलीज किया है। इसे भारत में 15 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। टीजर वीडियो में एसयूवी के एक्सटीरियर और इंटीरियर से जुड़े कुछ बदलावों बदलावों की झलक देखने को मिली है।

BE 6 स्पोर्टेक एडिशन में सबसे बड़ा बदलाव डैशबोर्ड पर देखने को मिलेगा। इसमें तीसरी स्क्रीन जोड़ी जाएगी, जो खास तौर पर फ्रंट पैसेंजर के लिए होगी। यह फीचर महिंद्रा की XEV 9e और XEV 9S में भी मिलता है। इसके अलावा नई स्पेशल एडिशन एसयूवी में सीट्स और अपहोल्स्ट्री के लिए नया ब्राउन कलर थीम दिया जाएगा। एक्सटीरियर में भी एक नया मैट ग्रे कलर मिलने की उम्मीद है, जिससे BE 6 का लुक पहले के मुकाबले ज्यादा स्पोर्टी और प्रीमियम नजर आएगा।

फीचर्स
स्पोर्टेक एडिशन में स्टैंडर्ड BE 6 के कई फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। इसमें ADAS, पैनोरमिक सनरूफ, 360-डिग्री कैमरा, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और रिक्लाइनिंग रियर सीट्स शामिल हैं। इसके अलावा SUV में ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, 65W Type-C चार्जिंग पोर्ट्स और DC फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स भी मिलेंगे। यानी नया एडिशन सिर्फ डिजाइन में बदलाव तक लिमिटेड नहीं रहेगा, बल्कि इसमें पहले से मौजूद प्रीमियम फीचर्स भी बरकरार रहेंगे।

683Km तक की रेंज
महिंद्रा BE 6 स्पोर्टेक एडिशन के पावरट्रेन में बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है। इसमें मौजूदा 59kWh और 79kWh बैटरी पैक के ऑप्शन मिल सकते हैं। बड़े बैटरी पैक के साथ SUV की क्लेम्ड रेंज एक बार फुल चार्ज करने पर 683km तक हो सकती है। हालांकि, कंपनी ने अभी स्पोर्टेक एडिशन की कीमत और पूरी स्पेसिफिकेशन की जानकारी शेयर नहीं की है। इन सभी डीटेल्स का खुलासा 15 अगस्त को लॉन्च के समय किया जाएगा। कीमत के मामले में यह स्टैंडर्ड BE 6 से थोड़ी महंगी हो सकती है।