नई दिल्ली। Stock Market Update: अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य कार्रवाई पर फिलहाल विराम लगने और कच्चे तेल की कीमतों में तेज गिरावट के बाद सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में मजबूत शुरुआत देखने को मिली। सेंसेक्स 632 अंकों की छलांग के साथ 76692 पर पहुंच गया है। निफ्टी 178 अंकों की उछाल के साथ 23945 पर ट्रेड कर रहा है।
सुबह 9:17 बजे तक निफ्टी 50 156 अंक (0.65%) की बढ़त के साथ 23,923.05 पर कारोबार कर रहा था। वहीं सेंसेक्स 537 अंक (0.71%) चढ़कर 76,596.31 पर पहुंच गया।
निफ्टी 50 में इंटरग्लोब एविएशन (IndiGo), टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स और इटरनल के शेयर सबसे ज्यादा बढ़त वाले रहे। वहीं व्यापक बाजार में भी खरीदारी का माहौल रहा। निफ्टी मिडकैप करीब 0.98% और निफ्टी स्मॉलकैप 0.86% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे।
सुबह 9:45 बजे इंडिगो के शेयर आज उड़ान भर रहे हैं। सेंसेक्स में ये टॉप गेनर हैं और करीब 4 पर्सेंट ऊपर 5180 रुपये पर पहुंच गए हैं। इटरनल भी 3.45, इन्फोसिस भी 3 प्रतिशत से अधिक और बजाज फाइनेंस 2.65 प्रतिशत ऊपर है। पावर ग्रिडी और भारती एयरटेल मामूली गिरावट के साथ सेंसेक्स टॉप लूजर हैं।
सेंसेक्स-निफ्टी के लिए ग्लोबल मार्केट के संकेत
- एशियन मार्केट
मिडिल ईस्ट में तनाव कम होने और तेल की कीमतों में गिरावट से निवेशकों की धारणा बढ़ने से एशियाई बाजार सोमवार को बढ़त के साथ खुले। जापान का निक्केई 225 0.24% बढ़ा, जबकि टॉपिक्स 0.60% बढ़ा। दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.44% बढ़ा, और स्मॉल-कैप कोस्डैक 1.49% चढ़ गया। ऑस्ट्रेलिया का बेंचमार्क S&P/ASX 200 भी 0.97% बढ़कर अधिक कारोबार कर रहा था। - गिफ्ट निफ्टी टुडे
गिफ्ट निफ्टी 23,934 के आसपास कारोबार कर रहा था, जो निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद भाव से करीब 127.5 अंक का प्रीमियम था। यह भारतीय शेयर मार्केट के के लिए गैप-अप शुरुआत का संकेत देता है। - कच्चे तेल की कीमतें
ईरान द्वारा हमलों को रोकने की घोषणा के बाद तेल की कीमतों में गिरावट आई। अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 5% से अधिक गिरकर लगभग 92 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया, जबकि यूएस वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट क्रूड फ्यूचर्स 5% गिरकर लगभग 85 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। - वॉल स्ट्रीट
अमेरिकी स्टॉक वायदा रविवार रात को चढ़ गया, जबकि सप्ताहांत में अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम होने के बाद तेल की कीमतों में गिरावट आई। डॉऊ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज से जुड़े फ्यूचर्स में 244 अंक या 0.5% की वृद्धि हुई। एसएंडपी 500 फ्यूचर्स ने 0.6% को एडवांस किया, जबकि नैस्डैक 100 फ्यूचर्स ने 1.2% की वृद्धि करते हुए आउटपरफॉर्म किया। - अमेरिका-ईरान युद्ध
ईरान पर 13 दिनों तक हमले करने के बाद, अमेरिका ने शुक्रवार देर रात से और हमले करने से परहेज किया है, जिससे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अगले कदम को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं। इस बीच, ईरान की सेना ने कहा कि तेहरान ने अपनी जवाबी प्रतिक्रियाओं को रोक दिया है। हालांकि, यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने शनिवार को दावा किया कि उन्होंने लाल सागर के बंदरगाह शहरों जिजान और यानबू में सऊदी अरामको से जुड़े प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया था।

