526Km रेंज, ADAS व 6 एयरबैग के साथ किआ की नई इलेक्ट्रिक SUV भारत में लॉन्च

0
10

नई दिल्ली। किआ मोटर्स (Kia Motors) ने अपनी ऑल न्यू किआ सिरोस EV से पर्दा हटा दिया है। साथ ही, कंपनी ने इसकी प्री-बुकिंग भी शुरू कर दी है। जो भी ग्राहक इस इलेक्ट्रिक SUV को खरीदना चाहते हैं वो कंपनी की बेवसाइट या डीलरशिप पर जाकर इसे बुक कर सकते हैं।

इसके लिए ग्राहकों को 25,000 रुपए का टोकन अमाउंट देना होगा। कंपनी के ओनरशिप प्रोग्राम में ‘बैटरी-एज-ए-सर्विस’ (BaaS), ‘एश्योर्ड बायबैक’ प्रोग्राम और आसान फाइनेंसिंग विकल्प शामिल हैं। कंपनी का दावा है कि ये सिंगल चार्ज में 526 Km तक फर्राटा भरेगी। बता दें कि ये कंपनी की मास मार्केट में दूसरी इलेक्ट्रिक SUV है।

किआ सिरोस EV को 7 ट्रिम्स में खरीद पाएंगे, जिसमें HTK, HTK+, HTX, HTK+ ER, HTX ER, HTX+ ER और X-Line ER शामिल हैं। ER ट्रिम्स एक्सटेंडेड रेंज बैटरी के साथ आते हैं। एक्सटीरियर कलर ऑप्शन में ग्लेशियर व्हाइट पर्ल, फ्रॉस्ट ब्लू, ग्रेविटी ग्रे, प्यूटर ऑलिव, मैग्मा रेड, आइवरी सिल्वर मैट, आइवरी सिल्वर ग्लॉस, ऑरोरा ब्लैक पर्ल और X-Line ER के लिए एक्सक्लूसिव मैट ग्रेफाइट और ऑरोरा ब्लैक पर्ल शामिल हैं।

किआ सिरोस EV का लग्जरी इंटीरियर: कार के इंटीरियर में 60:40 स्प्लिट अरेंजमेंट वाली स्लाइडिंग और रिक्लाइनिंग रियर सीटें शामिल हैं। आगे और पीछे की वेंटिलेटेड सीटें गर्म मौसम में पैसेंजर के कम्फर्ट को बेहतर बनाती हैं। केबिन के अन्य फीचर्स में फोर-वे पावर ड्राइवर सीट, डुअल-पेन पैनोरमिक सनरूफ, 64-कलर एम्बिएंट लाइटिंग, LED फुटवेल लैंप, डुअल-कैमरा स्मार्ट डैशकैम, पिछले डोर पर सनशेड पर्दे, USB टाइप-C पोर्ट, 100W का फ्रंट USB-C चार्जर और 16-लीटर का फ्रंक (फ्रंट ट्रंक) शामिल हैं।

सिरोस EV के बैटरी पैक, रेंज और चार्जिंग: किआ सिरोस EV में ग्राहकों को 42 kWh बैटरी और 51.4 kWh ‘एक्सटेंडेड रेंज’ बैटरी के ऑप्शन मिलेंगे। ये वही ऑप्शन हैं जो कैरेंस क्लैविस के साथ भी मिलते हैं। बैटरी पैक में निकेल मैंगनीज कोबाल्ट (NMC) केमिस्ट्री का इस्तेमाल किआ गया है। बैटरी IP67 सर्टिफाइड है। ARAI-सर्टिफाइड आंकड़ों के अनुसार, ‘एक्सटेंडेड रेंज’ वर्जन MIDC फुल साइकिल में 526 Km तक की रेंज देता है। 42 kWh बैटरी ऑप्शन 443 Km की सर्टिफाइड रेंज देता है।

39 मिनट में 10% से 80% तक चार्ज : बैटरी को 100 kW DC फास्ट चार्जर से 39 मिनट में 10% से 80% तक चार्ज किआ जा सकता है। वहीं, 10.8 kW ऑनबोर्ड AC चार्जर से इसे घर और ऑफिस में चार्ज कर पाएंगे। ड्राइवर आसान चार्जिंग कंट्रोल से चार्जिंग की प्रिफरेंस भी तय कर पाएंगे। एक इंटीग्रेटेड रूट प्लानर लंबी यात्राओं के दौरान बैटरी की कैपेसिटी को ध्यान में रखते हुए चार्जिंग लोकेशन खोजने में मदद मिलेगी। किआ इस पर लाइफटाइम हाई-वोल्टेज बैटरी वारंटी (15 साल) भी दे रही है।

रीजेनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम भी मिलेगा: इसमें 171 PS पावर देने वाली इलेक्ट्रिक मोटर लगी है। कंपनी का कहना है कि 51.4 kWh बैटरी वाला वर्जन 0 से 100 kmph की स्पीड 8.1 सेकंड में पकड़ लेता है। सिरोस EV को मजबूत K1 प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। रीजेनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम गाड़ी की स्पीड कम होने पर उसकी एनर्जी को वापस स्टोर करता है। ड्राइवर पैडल शिफ्टर्स के जरिए रीजेनरेशन लेवल को एडजस्ट कर सकते हैं। ऑटो मोड अपने आप रीजेनरेशन की इंटेनसिटी चुनता है, जबकि i-Pedal सही ट्रैफिक स्थितियों में मजबूत ‘वन-पेडल ड्राइविंग’ की सुविधा देता है।

वर्चुअल इंजन साउंड सिस्टम मिलेगा: सिरोस EV में कम्पैटिबल बाहरी इलेक्ट्रिक डिवाइस को पावर देने के लिए ‘व्हीकल-टू-लोड’ (V2L) कैपेसिटी भी मिलती है। डिजिटल चाबी की मदद से फिजिकल चाबी के बजाय ऑथराइज्ड स्मार्टफोन से गाड़ी एक्सेस की जा सकती है। वर्चुअल इंजन साउंड सिस्टम (VESS) कम स्पीड पर पैदल चलने वालों को आगाह करने के लिए बाहरी आवाज पैदा करता है। ‘शिफ्ट-बाय-वायर’ सिस्टम में पारंपरिक मैकेनिकल गियर सेलेक्टर की जगह कॉलम-माउंटेड सेलेक्टर के जरिए इलेक्ट्रॉनिक कंट्रोल का इस्तेमाल किआ गया है।

95 से ज्यादा कनेक्टेड फीचर्स से लैस: इसके डिजिटल फीचर्स में ‘किआ कनेक्ट 2.0’ शामिल है, जिसमें 95 से ज्यादा कनेक्टेड फंक्शन्स शामिल हैं। ‘ओवर-द-एयर’ (OTA) सॉफ्टवेयर अपडेट की सुविधा से सपोर्टेड सिस्टम्स को बिना वर्कशॉप जाए सॉफ्टवेयर में सुधार मिल सकते हैं।

वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और वायरलेस एपल कार: प्ले बिना केबल के स्मार्टफोन इंटीग्रेशन को सपोर्ट करते हैं। केबिन डिस्प्ले में 30-इंच का ‘ट्रिनिटी पैनोरमिक डिस्प्ले पैनल’ है, जिसमें दो 12.3-इंच की स्क्रीन और एक 5-इंच का क्लाइमेट इंटरफेस शामिल है। इसमें वायरलेस स्मार्टफोन चार्जर और हरमन कार्डन का 8-स्पीकर वाला ऑडियो सिस्टम भी मिलता है।

ADAS, 6 एयरबैग की सेफ्टी मिलेगी: सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो सिरोस EV में 16 ड्राइवर असिस्टेंस फंक्शन्स के साथ लेवल 2 ADAS, 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, व्हीकल स्टेबिलिटी मैनेजमेंट, हिल-स्टार्ट असिस्ट कंट्रोल, ब्रेक असिस्ट सिस्टम, हाईलाइन टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, ISOFIX चाइल्ड एंकरेज, रियर ऑक्यूपेंट अलर्ट, सभी पहियों पर डिस्क ब्रेक, ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक और आगे, पीछे और साइड में पार्किंग सेंसर शामिल हैं।