हाड़ोती ट्रैवल मार्ट की सफलता ने संभाग स्तर पर ट्रैवल मार्ट का मार्ग प्रशस्त किया: खान

0
27

हाड़ोती ट्रेवल मार्ट के ऐतिहासिक आयोजन के लिए अशोक माहेश्वरी बीकानेर में सम्मानित

बीकानेर/कोटा। होटल फेडरेशन ऑफ़ राजस्थान का दो दिवसीय प्रांतीय महा अधिवेशन का सोमवार को बीकानेर के एक बैंक्विट हॉल में समापन हुआ। महाअधिवेशन में राज्य के जयपुर, जोधपुर, अजमेर, उदयपुर, कोटा, भरतपुर, बीकानेर, सवाई माधोपुर, पुष्कर, माउंट आबू, सीकर एवं जैसलमेर समेत से कई जिलों के पदाधिकारियों ने राज्य के पर्यटन विकास को लेकर मंथन किया।

इस अवसर पर होटल फेडरेशन आफ राजस्थान के अध्यक्ष हुसैन खान, संरक्षक सुरेंद्र सिंह शाहपुरा एवं सचिव रणविजय सिंह ने पिछले दो वर्षों में होटल फेडरेशन आफ राजस्थान द्वारा किए गए पर्यटन विकास एवं पर्यटन क्षेत्र में आ रही बाधाओ को राज्य सरकार के साथ मिलकर दूर करने में किए गए प्रयासों पर प्रकाश डाला।

अध्यक्ष हुसैन खान ने कहा कि फेडरेशन द्वारा इस वर्ष राज्य में पहली बार जयपुर के बाहर कोटा संभाग में कोटा हाड़ोती ट्रेवल मार्ट का आयोजन का प्रयोग पर्यटन विभाग के साथ मिलकर किया। इस आयोजन के माध्यम से हाड़ोती के पर्यटन को नई दिशा देने के लिए यह सार्थक प्रयास साबित हुआ। उन्होंने कहा कि कोटा डिवीजन के अध्यक्ष अशोक माहेश्वरी एवं उनकी टीम ने कोटा, बूंदी, बांरा एवं झालावाड़ इकाइयों के साथ मिलकर पिछले दो वर्षों में हाड़ोती के पर्यटन विकास मे जिस तेजी से कार्य किया है, वह बेमिसाल है।

पर्यटन विकास के लिए चारों जिलों में महोत्सव आयोजित करना, फेम टूर के माध्यम से कई राज्यों के टूर ऑपरेटर्स को हाड़ोती का भ्रमण कराना, ट्रेवल मार्ट और रोड शो के माध्यम से देश में आयोजित होने वाले ट्रैवल मार्ट में अपनी भागीदारी निभाने एवं देश के 15 से अधिक महाननगरों मे सफल रोड शो के आयोजन से ऐतिहासिक अविस्मरणीय अद्भुत कोटा हाड़ोती ट्रेवल मार्ट का आयोजन हुआ। इससे हाड़ोती की पहचान आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बनी है। अब राज्य में आने वाले पर्यटकों के लिए जो पैकेज बनाए जा रहे हैं उसमें टूर ऑपरेटर द्वारा हाड़ोती को भी शामिल किया जा रहा है, जो अपने आप में पर्यटन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

उन्होंने कहा कि होटल फेडरेशन द्वारा बनाए जाने वाले फेम टूर में ट्रैवल एजेंट को अन्य संभागों का भी भ्रमण कराया जाएगा, जहां पर अभी तक पर्याप्त मात्रा में पर्यटक नहीं पहुंच पा रहे हैं। इसी कड़ी में अगस्त माह में होटल फेडरेशन के उदयपुर संभाग के अध्यक्ष राकेश चौधरी के साथ मिलकर फेम ट्यूर प्लान किया गया है, जिसमें 11 राज्यों के 50 से अधिक ट्रेवल एजेंट उदयपुर एवं चित्तौड़ के साथ साथ कोटा और बूंदी का भी भ्रमण करेंगे।

उन्होंने कहा कि फेडरेशन का अगला महा अधिवेशन मानसून सीजन में हाड़ोती में आयोजित किया जाएगा। उसके बाद सभी संभागों में अधिवेशन का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान में राज्य में 25 करोड़ पर्यटक हर वर्ष आ रहे हैं, जिसमें धार्मिक पर्यटकों की संख्या भी करोडो में है। हमारा उद्देश्य राज्य के पर्यटन विकास को निरंतरता गतिशीलता प्रदान करने के लिए आने वाले समय में इसे 30 करोड़ तक पहुंचाने का है। इसके लिए होटल फेडरेशन पूरा प्रयास कर रही है।

इस अवसर पर होटल फेडरेशन आफ राजस्थान की तरफ से महा अधिवेशन के दौरान कोटा डिवीजन के अध्यक्ष अशोक माहेश्वरी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। संरक्षक सुरेंद्र सिंह शाह ने अपने उद्बोधन में कहा कि राज्य की अर्थव्यवस्था की रीढ़ की हड्डी राज्य का पर्यटन है, जिससे लाखों लोगों को रोजगार मिलता है। उन्होंने कहा कि राज्य में वर्तमान में सबसे ज्यादा पर्यटक जयपुर, जोधपुर, जैसलमेर, उदयपुर और रणथंभोर में आ रहे हैं।

इन जगहों पर पर्यटन सीजन में इतनी भीड़ हो जाती है कि कई पर्यटकों को जगह तक नहीं मिलती। साथ ही एक ही जगह बार-बार पर्यटकों के लिए आना संभव नहीं है। अगर हमें राज्य के पर्यटन को निरंतर गतिशीलता प्रदान करनी है तो हमें उन संभागों को विकसित करना पड़ेगा, जहां पर पर्यटन स्थलों की भरमार है। हमारी स्थानीय इकाइयों द्वारा प्रशासन के साथ मिलकर इंफ्रास्ट्रक्चर को खड़ा करना होगा।

होटल फेडरेशन निरंतर इस दिशा में काम कर रही है। कोटा हाड़ोती ट्रैवल मार्ट की गूंज पूरे देश में होने से आज हाड़ोती पर्यटन नगरी के रूप में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुका है। आने वाले समय में इसके सुखद परिणाम हमारे सामने होंगे। इसकी सफलता के चलते जोधपुर संभाग में 20 से 22 सितंबर को मेवाड़ ट्रेवल मार्ट के आयोजन करने की अनुमति राज्य सरकार द्वारा दे दी गई है।

उन्होंने सभी संभागों द्वारा इस ट्रेवल मार्ट में अपने-अपने संभाग की स्टाल लगाकर अपने-अपने क्षेत्र के पर्यटन स्थलों का प्रचार प्रसार किया जाने का आह्वान किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार कोटा हाड़ोती ट्रेवल मार्ट 2 को करने की भी अनुमति भी प्रदान करेगी। क्योंकि जिस तरह से हाड़ोती पर्यटन क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है इसे गतिशीलता प्रदान करने के लिए ट्रेवल मार्ट जैसे आयोजन हाड़ोती मे निरंतर होना की आवश्यक है।

इस अवसर पर कोटा डिवीजन के अध्यक्ष अशोक माहेश्वरी ने सम्मानित किए जाने पर होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अध्यक्ष हुसैन खान, संरक्षक सुरेंद्र सिंह शाहपुरा, सचिव रणविजय सिंह एवं उनकी टीम का कोटा हाड़ोती ट्रेवल मार्ट मे भरपूर को मार्गदर्शन मिला है। उनके पर्यटन क्षेत्र के अनुभव के चलते ही हम इस आयोजन को अपार सफलता दिला पाए हैं।

इसके पीछे कोटा, बूंदी, एवं झालावाड़ इकाई के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों ने 6 माह तक कड़ी मेहनत करके इस आयोजन को राष्ट्रीय स्तर का बनाया है। माहेश्वरी ने कहा कि राज्य सरकार को कोटा हाड़ोती मार्ट 2 को तुरंत प्रभाव से अनुमति प्रदान कर देना चाहिए। क्योंकि ट्रेवल मार्ट की तैयारी में 6 माह से अधिक समय लगता है। इस वर्ष आयोजित होने वाले ट्रेवल मार्ट में उनके द्वारा डेस्टिनेशन वेडिंग प्लानर अंतर्राष्ट्रीय ट्रेवल एजेंट डॉमेस्टिक ट्रैवल एजेंट को आमंत्रित करेंगे। इससे हाडोती में डेस्टिनेशन मेरीज का मार्ग भी प्रशस्त होगा।

धार्मिक पर्यटन स्थलों को भी बढ़ावा दिया जाये
कोटा डिवीजन के मुख्य सलाहकार अनिल मूंदड़ा एवं रिषभ भार्गव ने कहा कि संभाग वाइस पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हाड़ोती पर्यटन की दिशा में कार्य कर रहा है। हमें धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा देना चाहिए। हमारे यहां श्रीनाथजी, सांवरिया सेठ, खाटू श्याम जी, सालासर बालाजी, करणी माता मंदिर, बाबा रामदेव जैसे धार्मिक पर्यटन स्थल हैं, जहां पर करोड़ों की तादाद में धार्मिक पर्यटक हर वर्ष आते हैं। हाड़ोती के प्रसिद्ध मथुराधीश मंदिर, केशोरायपाटन मंदिर, चांदखेड़ी मंदिर, सूर्य मंदिर जैसे धार्मिक स्थल मौजूद हैं, जिनका प्रचार प्रसार किया जाना चाहिए। धार्मिक पर्यटन स्थलों को भी राज्य के पर्यटन सर्किट से जोड़ा जाना चाहि ।