Kota Mandi: धनिया हाजिर में 100 रुपये तेज और वायदा में 184 मंदा रहा

0
8

कोटा। Kota Mandi Price Today: भामाशाह अनाज मंडी में बुधवार को मिलर्स की मांग से गेहूं 25 रुपये और सोयाबीन 100 रुपये तेज बिकी। लिवाली निकलने से धनिया 100 रुपये उछल गया। कमजोर उठाव से लहसुन 500 रुपये टूट गया।

एनसीडीईएक्स पर बुधवार अगस्त का धनिया वायदा 184 रुपये गिरकर 14610 रुपये और अक्टूबर वायदा 208 रुपये टूटकर 15282 रुपये प्रति क्विंटल पर बंद हुआ। इसके एक दिन पहले धनिया वायदा तेजी पर बंद हुआ था।

मंडी में सभी कृषि जिंसों की मिलाकर करीब 50 हजार कट्टे और लहसुन की 10000 कट्टे की आवक रही। जिंसों के भाव रुपये प्रति क्विंटल इस प्रकार रहे-

गेहूं नया मिल लस्टर 2350 से 2425, गेहूं एवरेज टुकड़ी 2450 से 2550, बेस्ट टुकड़ी 2525 से 2650, ज्वार शंकर 1700 से 2300, ज्वार सफेद 2800 से 6000, बाजरा 1800 से 2250, मक्का लाल 1700 से 1900, मक्का सफेद 1600 से 2200, जौ 2100 से 2350 रुपये प्रति क्विंटल।

धान सुगन्धा 2800 से 3601, धान (1509) 3400 से 4275, धान (1847) 3200 से 4201, धान (1718-1885) 3800 से 4800, धान (पूसा-1) 3000 से 4300, धान (1401-1886) 3600 से 4330, धान दागी 1500 से 3300 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन 6000 से 6750, सोयाबीन बेस्ट क्वालिटी 6800 से 7001, सरसो 7200 से 7800, अलसी 8000 से 8750, तिल्ली 7000 से 10500 रुपये प्रति क्विंटल। मूंग 6000 से 7700, उड़द 4500 से 7000, चना 5200 से 5550, चना मौसमी नया 5100 से 5400, चना पेप्सी 5100 से 5501, चना डंकी पुराना 4000 से 4600, चना काबुली 5500 से 7000 रुपये प्रति क्विंटल ।

लहसुन 5000 से 16500, ऊटी लहसुन 16000 से 2000, मैथी 5800 से 6600, धनिया बादामी 12000 से 13500, धनिया ईगल 13500 से 14000, धनिया रंगदार 14000 से 15500 रुपये प्रति क्विंटल।