कोटा-बूंदी जिले में बनेंगे 44 किसान विश्राम स्थल, वित्तीय स्वीकृति जारी

0
7
file photo

कोटा। राजस्थान सरकार की बजट घोषणा 2026-27 के अंतर्गत किसानों की सुविधा के लिए कोटा और बूंदी जिले में किसान विश्राम स्थलों के निर्माण को प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी कर दी गई है।

इस योजना के तहत कोटा जिले में 19 तथा बूंदी जिले में 25 किसान विश्राम स्थलों का निर्माण कराया जाएगा। प्रत्येक किसान विश्राम स्थल पर 6 लाख रुपये की राशि व्यय की जाएगी।

इन विश्राम स्थलों के निर्माण से किसानों को मंडियों और प्रमुख मार्गों पर आवागमन के दौरान बैठने, विश्राम करने तथा आवश्यक सुविधाएं प्राप्त करने में सुविधा होगी। कोटा जिले में कोटा (अनाज), इटावा और रामगंजमंडी मंडी समितियों के अंतर्गत विभिन्न स्थानों का चयन किया गया है।

कोटा (अनाज) मंडी समिति क्षेत्र में रेलगांव, सीमलिया, बमोरी (गढ़ेपान), निमोदा, सांगोद, ताथेड़, किशनपुरा तकिया (सोगरिया), बड़ोद, मोरपा और मण्डाना सहित विभिन्न स्थानों पर किसान विश्राम स्थल बनाए जाएंगे। वहीं इटावा मंडी समिति क्षेत्र में अयाना, लुहावद, करवाड़, खातोली और रामपुरिया को शामिल किया गया है।

रामगंजमंडी मंडी समिति क्षेत्र में मोड़क, देवलीकलां, आलोद और चेचट क्षेत्र में किसान विश्राम स्थलों का निर्माण होगा। किसानों को समर्पित इस पहल से ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होगा तथा मंडी क्षेत्रों में आने-जाने वाले किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।