Stock Market: सेंसेक्स 382 अंक उछल कर 74650 पर बंद, निफ्टी 23480 के पार

0
7

नई दिल्ली। Stock Market Closed: घरेलू शेयर बाजार मंगलवार को बढ़त के साथ बंद हुए। क्लोजिंग के वक्त 30 संवेदी सूचकांक वाला सेंसेक्स 0.52 प्रतिशत या फिर 382.50 अंक की उछाल के साथ 74649.84 अंक पर बंद हुआ है। निफ्टी50 आज मंगलवार को 100.95 अंक या फिर 0.43 प्रतिशत की तेजी के साथ 23483.55 अंक पर बंद हुआ है। बता दें, सोमवार को घरेलू शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली थी।

पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने के कारण आज शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में 400 अंक से ज्यादा आई जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी50 इंडेक्स भी 23,250 अंक से नीचे चला गया था। लेकिन दोपहर बाद शेयर बाजार में तेजी लौटी।

अंत में सेंसेक्स 382.50 अंक यानी 0.52% की तेजी के साथ 74,649.84 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी 100.95 अंक यानी 0.43% की तेजी के साथ 23,483.55 अंक पर पहुंच गया। भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले 0.3% गिरावट के साथ 95.27 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के 30 में से 20 शेयर तेजी के साथ बंद हुए। आईटी शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी रही। टीसीएस का शेयर 6.53 फीसदी उछलकर बंद हुआ। इन्फोसिस, एचसीएल टेक, अडानी पोर्ट्स, टेक महिंद्रा, टाइटन, आईटीसी, एशियन पेंट्स और ट्रेंट में उल्लेखनीय तेजी रही। दूसरी ओर एनटीपीसी, एक्सिस बैंक, पावरग्रिड, बजाज फाइनेंस और बजाज फिनसर्व में गिरावट रही।

निफ्टी पर टीसीएस, इन्फोसिस और एचसीएल टेक्नोलॉजीज में सबसे ज्यादा तेजी रही। ब्रॉडर मार्केट में निफ्टी मिडकैप में 01.8 फीसदी और निफ्टी स्मॉलकैप में 0.40 फीसदी तेजी आई।

सेक्टरवाइज देखें तो निफ्टी आईटी में सबसे ज्यादा तेजी रही। निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल, निफ्टी ऑटो और निफ्टी एमएमसीजी में भी तेजी रही। लेकिन निफ्टी फार्मा और निफ्टी हेल्थकेयर में गिरावट रही।