अजमेर–दौंड और अजमेर–बांद्रा टर्मिनस सुपरफास्ट एक्सप्रेस का नियमित संचालन

0
15

नई दिल्ली। यात्रियों की सुविधा एवं बढ़ती यातायात माँग को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन द्वारा पूर्व में संचालित विशेष गाड़ी संख्या 09625/09626 को नियमित करते हुए अजमेर–दौंड–अजमेर के मध्य साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस गाड़ी का स्थायी संचालन प्रारंभ किया जा रहा है।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि गाड़ी संख्या 20991 (अजमेर–दौंड) 21 मई से प्रत्येक गुरुवार को अजमेर से 16.45 बजे प्रस्थान कर उसी दिन सवाई माधोपुर जंक्शन 21.20 बजे, कोटा जंक्शन 22.50 बजे, रामगंज मंडी 23.43 बजे तथा अगले दिन शुक्रवार को भवानी मंडी 00.03 बजे होते हुए उसी दिन सायं 19.10 बजे दौंड पहुँचेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 20992 (दौंड–अजमेर) 22 मई से प्रत्येक शुक्रवार को दौंड से रात्रि 23.10 बजे प्रस्थान कर अगले दिन शनिवार को भवानी मंडी 15.03 बजे, रामगंज मंडी 15.23 बजे, कोटा जंक्शन 16.40 बजे, सवाई माधोपुर जंक्शन 18.20 बजे होते हुए उसी दिन रात्रि 23.40 बजे अजमेर पहुँचेगी।

यह गाड़ी रास्ते में दोनों दिशाओं में अजमेर जंक्शन, किशनगढ़, जयपुर जंक्शन, सवाई माधोपुर जंक्शन, कोटा जंक्शन, रामगंज मंडी, भवानी मंडी, नागदा जंक्शन, रतलाम जंक्शन, दाहोद, गोधरा जंक्शन, वडोदरा जंक्शन, भरूच, सूरत, वलसाड, वापी, बोईसर, वसई रोड, कामन रोड, पनवेल, लोनावला, पुणे जंक्शन तथा दौंड जंक्शन स्टेशनों पर ठहराव लेकर गंतव्य को जाएगी।

अजमेर–बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक एक्सप्रेस
इसी तरह रेल प्रशासन द्वारा पूर्व में संचालित विशेष गाड़ी संख्या 09621/22 को नियमित करते हुए अजमेर–बांद्रा टर्मिनस–अजमेर के मध्य साप्ताहिक एक्सप्रेस गाड़ी का स्थायी संचालन प्रारंभ किया जा रहा है।

गाड़ी संख्या 19625 (अजमेर–बांद्रा टर्मिनस) 24 मई से प्रत्येक रविवार को अजमेर से 06.35 बजे प्रस्थान कर उसी दिन सवाई माधोपुर जंक्शन 11.10 बजे, कोटा जंक्शन 12.50 बजे, रामगंज मंडी 13.48 बजे, भवानी मंडी 14.08 बजे, विक्रमगढ़ आलोट 15.23 बजे होते हुए अगले दिन सुबह 04.20 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुँचेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 19626 (बांद्रा टर्मिनस–अजमेर) 25 मई से प्रत्येक सोमवार को बांद्रा टर्मिनस से 08.35 बजे प्रस्थान कर उसी दिन विक्रमगढ़ आलोट 22.23 बजे, भवानी मंडी 23.23 बजे, रामगंज मंडी 23.48 बजे तथा अगले दिन मंगलवार को रात्रि कोटा जंक्शन 00.55 बजे, सवाई माधोपुर जंक्शन 03.25 बजे होते हुए 09.00 बजे अजमेर पहुँचेगी।

यह गाड़ी रास्ते में दोनों दिशाओं में अजमेर, किशनगढ़, जयपुर, सवाई माधोपुर, कोटा , रामगंज मंडी, भवानी मंडी, विक्रमगढ़ आलोट, रतलाम, वडोदरा जंक्शन, सूरत, वलसाड, वापी, बोरिवली तथा बांद्रा टर्मिनस स्टेशनों पर ठहराव लेगी|