कोटा। रेल प्रशासन द्वारा कानपुर-लखनऊ खंड में अधोसंरचना कार्य के चलते कोटा से चलने वाली गाड़ी संख्या 13238 एवं 13240 कोटा–पटना एक्सप्रेस का दिनांक 01.04.2026 से 12.05.2026 तक कोटा से प्रस्थान समय 18.10 बजे की बजाय अब 22.10 बजे निर्धारित किया गया है।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि उक्त अवधि में परिचालनिक आवश्यकताओं के कारण इन गाड़ियों के मार्ग में भी परिवर्तन किया गया है। गाड़ी संख्या 13238 एवं 13240 को अपने निर्धारित मार्ग की बजाय परिवर्तित मार्ग – वाया कानपुर सेंट्रल – प्रयागराज जंक्शन – मिर्जापुर – पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन होकर संचालित किया जाएगा।
इस दौरान दोनों गाड़ियों के कुछ स्टेशनों पर ठहराव अस्थायी रूप से निरस्त रहेंगे। गाड़ी संख्या 13238 के लिए उन्नाव जंक्शन, लखनऊ, अयोध्या कैंट, अयोध्या धाम जंक्शन, अकबरपुर जंक्शन, शाहगंज जंक्शन, जौनपुर जंक्शन एवं वाराणसी जंक्शन स्टेशनों पर ठहराव नहीं रहेगा। वहीं गाड़ी संख्या 13240 के लिए लखनऊ, महाराजा बिजली पासी (निहालगढ़), सुल्तानपुर जंक्शन एवं वाराणसी जंक्शन स्टेशनों पर ठहराव नहीं रहेगा।
रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील है की कि यात्रा से पूर्व रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in अथवा एनटीईएस मोबाइल ऐप के माध्यम से गाड़ियों की अद्यतन जानकारी अवश्य प्राप्त करें।

