नई दिल्ली। 7 से 8 हजार रुपये के बजट में सैमसंग का फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो हम आपको एक धांसू ऑप्शन के बारे में बता रहे हैं। इस फोन का नाम Samsung Galaxy M07 है। फोन IP54 डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन रेटिंग के साथ आता है।
इसे कंपनी 6 साल तक लेटेस्ट ऐंड्रॉयड ओएस अपग्रेड भी देगी। अमेजन इंडिया पर फोन की कीमत बिना किसी ऑफर मात्र 7499 रुपये है। 4जीबी रैम और 64जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाले इस फोन का आप 374 रुपये तक के कैशबैक के साथ भी खरीद सकते हैं।
फोन एक्सचेंज ऑफर में और सस्ता हो सकता है। ध्यान रहे कि एक्सचेंज ऑफर में मिलने वाला अडिशनल डिस्काउंट आपके पुराने फोन की कंडीशन, ब्रैंड और कंपनी की एक्सचेंज पॉलिसी पर निर्भर करेगा। आइए डीटेल में जानते हैं इस फोन के फीचर और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में।
फीचर और स्पेसिफिकेशन
सैमसंग अपने इस इस बजट स्मार्टफोन में 720 x 1600 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 6.7 इंच का एचडी+ डिस्प्ले ऑफर कर रहा है। फोन में ऑफर किया जा रहा यह डिस्प्ले 90Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन 4जीबी LPDDR4x रैम और 64जीबी के eMMC 5.1 स्टोरेज के साथ आता है। प्रोसेसर के तौर पर गैलेक्सी M07 में कंपनी मीडियाटेक हीलियो G99 चिपसेट ऑफर कर रही है।
फोटोग्राफी के लिए फोन में एलईडी फ्लैश के साथ दो रियर कैमरे दिए गए हैं। इसमें 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी लेंस के साथ एक 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर शामिल है। सेल्फी के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है। यह बैटरी 25 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन के साथ कंपनी चार्जर नहीं ऑफर कर रही है। चार्जर आपको अलग से खरीदना होगा।
ओएस की जहां तक बात है, तो यह फोन ऐंड्रॉयड 15 पर बेस्ड OneUI 7 पर काम करता है। फोन को 6 ओएस अपग्रेड के साथ सिक्योरिटी अपग्रेड्स भी मिलेंगे। फोन IP54 रेटिंग वाले डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन के साथ आता है।
बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर लगा है। कनेक्टिविटी के लिए आपको इसमें ड्यूल 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11 ac (2.4GHz + 5GHz), ब्लूटूथ 5.3, जीपीएस, यूएसबी टाइप-C पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक जैसे ऑप्शन देखने को मिलेंगे। फोन की थिकनेस 7.6mm है, जो इसे काफी स्लीक बनाता है।

