सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से आठ कंपनियों की मार्केट कैप 2.05 लाख करोड़ बढ़ी

0
5

नई दिल्ली। Market Cap: पिछले हफ्ते शेयर बाजार में मजबूती देखने को मिली। बीएसई सेंसेक्स 1,346.5 पॉइंट्स यानी 1.62% बढ़ा, वहीं एनएसई निफ्टी 417.75 पॉइंट्स यानी 1.64% की तेजी के साथ बंद हुआ। इसके साथ ही भारत की टॉप 10 कंपनियों में से 8 की कुल मार्केट वैल्यू ₹2,05,185.08 करोड़ बढ़ी।

8 कंपनियों की मार्केट वैल्यू बढ़ी

  1. भारती एअरटेल (Bharti Airtel) का मार्केट कैप ₹55,652.54 करोड़ बढ़कर ₹11,96,700.84 करोड़ हुआ।
  2. रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) की वैल्यू ₹54,941.84 करोड़ बढ़कर ₹20,55,379.61 करोड़ तक पहुंच गई।
  3. TCS का मार्केट कैप ₹40,757.75 करोड़ बढ़कर ₹11,23,416.17 करोड़ हुआ।
  4. ICICI बैंक ₹20,834.35 करोड़ बढ़कर ₹9,80,374.43 करोड़ पर पहुंचा।
  5. SBI की मार्केट वैल्यू ₹10,522.9 करोड़ बढ़ी और ₹8,92,923.79 करोड़ हुई।
  6. Infosys ₹10,448.32 करोड़ बढ़कर ₹6,24,198.80 करोड़ हुई।
  7. HDFC बैंक ₹9,149.13 करोड़ बढ़कर ₹15,20,524.34 करोड़ पर।
  8. Hindustan Unilever ₹2,878.25 करोड़ की बढ़त के साथ ₹5,70,187.06 करोड़ पर।

दो कंपनियों की मार्केट वैल्यू घटी

  1. Bajaj Finance की मार्केट वैल्यू ₹30,147.94 करोड़ घटकर ₹6,33,573.38 करोड़ पर आ गई।
  2. LIC का मार्केट कैप ₹9,266.12 करोड़ घटकर ₹5,75,100.42 करोड़ हो गया।

कंपनियों की रैंकिंग
रिलायंस इंडस्ट्रीज अब भी सबसे बड़ी कंपनी है, इसके बाद HDFC बैंक, Bharti Airtel, TCS, ICICI बैंक, SBI, Bajaj Finance, Infosys, LIC और Hindustan Unilever का क्रम है।