Stock Market: सेंसेक्स 516 अंक उछलकर 82231 पर और निफ्टी 25000 के पार

0
8

नई दिल्ली। Stock Market Opened: शेयर मार्केट की शुरुआत मजबूत रही। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 516 अंकों की बंपर उछाल के साथ 82231 पर पहुंच गया है। जबकि, एनएसई का 50 स्टॉक्स वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी तेजी का शतक लगाकर 158 अंक ऊपर 25011 पर है।

बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 207 अंकों की बढ़त के साथ 81928 पर खुला। जबकि, एनएसई का 50 स्टॉक्स वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 66 अंकों की तेजी के साथ 24919 पर खुला। कोटक सिक्योरिटीज के तकनीकी विशेषज्ञ अमोल अठावले के मुताबिक, Nifty के लिए 24,600 और 24,450 अहम सपोर्ट जोन हैं।

अगर ये टूटते हैं, तो मार्केट में मूड बदल सकता है। वहीं, 25,000 एक बड़ा रेजिस्टेंस है। अगर Nifty इससे ऊपर निकलता है, तो 25,150-25,500 तक की रैली संभव है। Bank Nifty के लिए 54,575 का सपोर्ट महत्वपूर्ण है। इसके ऊपर रहने से बुलिश ट्रेंड जारी रह सकता है।

ग्लोबल मार्केट का हाल

  • गिफ्ट निफ्टी टुडे
    गिफ्ट निफ्टी 24,920 के स्तर के आसपास कारोबार कर रहा था। यह निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद से लगभग 40 अंकों का प्रीमियम है, जो भारतीय शेयर बाजार के लिए सकारात्मक शुरुआत का संकेत दे रहा था।
  • वॉल स्ट्रीट का हाल
    राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा यूरोपीय वस्तुओं पर 50 प्रतिशत शुल्क लगाने की सिफारिश के बाद व्यापार तनाव के बीच वॉल स्ट्रीट का अमेरिकी शेयर बाजार शुक्रवार को गिरावट के साथ बंद हुआ।
  • डॉऊ जोन्स: डॉऊ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 256.02 अंक या 0.61 प्रतिशत टूटकर 41,603.07 पर बंद हुआ। जबकि, एसएंडपी 500 39.19 अंक या 0.67 प्रतिशत गिरकर 5,802.82 पर आ गया। नैस्डैक कंपोजिट ने 188.53 अंक या 1.00 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की। यह 18,737.21 पर बंद हुआ।

दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था
नीति आयोग के सीईओ बीवीआर सुब्रह्मण्यम ने कहा कि भारत जापान को पीछे छोड़ते हुए दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। बीवीआर सुब्रह्मण्यम ने कहा, “हम 4 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था हैं। उन्होंने कहा कि भारत जल्द ही जर्मनी से आगे निकल सकता है और दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है।