नई दिल्ली। Stock Market Closed: भारतीय शेयर बाजार सप्ताह के आखिरी दिन भी गिरावट के साथ बंद हुए। ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेतों के बीच शेयर बाजार में आज कमजोर शुरुआत हुई थी। 30 शेयरों वाला बीएसई 424.90 अंक टूटकर 75,311.06 पर बंद हुआ। वही निफ्टी-50 117.25 टूटकर 22,795.90 बंद हुआ।
ट्रेडिंग के दौरान सेंसेक्स ने 75,748.72 के उच्च स्तर और 75,112.41 के निचले स्तर को छुआ, जबकि निफ्टी-50 ने दिन का उच्च स्तर 22,921 और निचला स्तर 22,720 दर्ज किया। निफ्टी50 के 50 में से 35 स्टॉक्स लाल निशान में बंद हुए, जिसमें महिंद्रा एंड महिंद्रा , अदाणी पोर्ट्स, BPCL, टाटा मोटर्स, और विप्रो प्रमुख रूप से शामिल थे। इन शेयरों में अधिकतम 6.20% तक की गिरावट दर्ज की गई।
ब्रॉडर मार्केट्स भी प्रमुख इंडेक्स की तरह कमजोर रहे। निफ्टी मिडकैप100 इंडेक्स 1.32% की गिरावट के साथ बंद हुआ, जबकि निफ्टी स्मॉलकैप100 इंडेक्स में 0.70% की गिरावट रही। आज प्री-ओपन में सेंसेक्स 123.32 अंक यानी 0.16% टूटकर 75,612.64 पर आ गया था, जबकि निफ्टी 50 55.95 अंक यानी 0.24% गिरकर 22,857 के स्तर पर पहुंच गया था।

